फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 lakh cheated in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेेजने के नाम पर ठगे 22 लाख रुपये

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
22 lakh cheated in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की मायापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति व उसके दोस्त को विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। अब पुलिस ने आरोपी महिला राधा, मनजीत विर्क व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में मायपुरी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी आरोपी राधा के साथ बातचीत हुई थी। उसने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगी। इसके बाद आरोपियों को 17 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे गए। जबकि पांच लाख रुपये नकद दिए। उसे अब तक वीजा नहीं मिला है। आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं कि यदि और रुपए नहीं दिए तो वे आपके वीजा में आग लगा देंगे। वे वीजा को वाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाते हैं, लेकिन सीधा दिखाने से मना करते हैं। बार-बार रुपसे मांगकर उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। पहले 21 मार्च 2023 को उसके दोस्त दविंद्र को विदेश भेजने के लिए नकली टिकट दिया और जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो आरोपियों में से कोई भी दस्तावेज लेकर नहीं आया। वे कहने लगे की किसी इमरजेंसी के कारण वे उनके दस्तावेज लेकर नहीं आ सकते। इसके बाद अजय आस्ट्रेलिया की टिकट भी रद्द करवा दी। उसकी टिकट 22 मार्च 2023 की थी। इसके बाद उसकी टिकट 14 अप्रैल 2023 की करवाई गई।
विज्ञापन

इसे भी 11 अप्रैल 2023 को ही रद्द करवा दिया। दोबारा फिर 12 अप्रैल 2023 को टिकट करवाई। इसके बाद उन्हें बोला गया कि आप दो लाख रुपये और दो, नहीं तो ये यह टिकट भी रद्द करवा देंगे। आधे घंटे बाद ही 12 अप्रैल 2023 की टिकट भी रद्द करवा दी। बार-बार रुपये मांग कर टॉर्चर किया जा रहा है। जिससे वह और उसके सभी दोस्त परेशान है। इसलिए आपसे गुजारिश है आरोपियों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई की जाए। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि सुनील की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed