{"_id":"5ca8f514bdec221424307d36","slug":"21554576660-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदमा सिटी मॉल में फिल्म ना देखी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदमा सिटी मॉल में फिल्म ना देखी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने फिल्म न देखी तो होगी कार्रवाई
- चुनाव आयोग पद्मा सिटी मॉल में 8 से 11 अप्रैल तक दिखाएगा न्यूटन फिल्म, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने जारी आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यह खबर उन अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए काफी अच्छी है, जो चुनाव ड्यूटी को बोझ समझते हैं। उन्हें चुनावी ड्यूटी के चलते चुनाव आयोग पद्मा सिटी मॉल में 8 से 11 अप्रैल तक फिल्म दिखाएगा। चुनाव पर आधारित न्यूटन फिल्म देखना इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। यदि इसमें कोई गैर हाजिर रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अब सवाल उठता है कि फिल्म कौन सा कर्मचारी या अधिकारी नहीं देखना चाहेगा? संभवत: सभी इसका आनंद उठाएंगे।
पद्मा सिटी मॉल में 100 सीटों की बुकिंग करवाएगा चुनाव आयोग : 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल में चुनाव विषय पर बनी न्यूटन फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म से चुनाव की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। एक दिन में दो शो दिखाए जाएंगे और हर शो में 100 सीटों का बैच निर्धारित किया गया है। पहला शो साढ़े 9 बजे तथा दूसरा शो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
फिल्म नहीं देखी तो होगी कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि न्यूटन फिल्म देखा जाना आवश्यक है। फिल्म के शो में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लोक अधिनियम 1951 (134) के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।