फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुबह दस मिनट हुई शहर में ओलावृष्टि ने छुड़ाए ठंडे मौसम में पसीने

सुबह दस मिनट हुई शहर में ओलावृष्टि ने छुड़ाए ठंडे मौसम में पसीने

Thu, 14 Mar 2019 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुबह दस मिनट हुई शहर में ओलावृष्टि ने छुड़ाए ठंडे मौसम में पसीने
सुबह दस मिनट हुई शहर में ओलावृष्टि ने छुड़ाए ठंडे मौसम में पसीने
विज्ञापन

बाद दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी, दिन भर ठिठुरते रहे लोग
तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, पूरे दिन में 2.3 एमएम हुई बारिश
आज मौसम खुलने के आसार, अभी तक फसल में ज्यादा नुकसान नहीं
फोटो संख्या-15 से 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार को भी पिछले तीन दिनों की तरह से दिन में हल्की तो कभी तेज बारिश जारी रही। बाद दोपहर कुछ राहत मिली। लेकिन इससे पूर्व दिन भर लोगों को झड़ी के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन में 2.3 एमएम बारिश हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे 10 मिनट तक शहर में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके चलते किसानों को ठंड के मौसम में भी पसीने छूटते दिखे। हालांकि यह ज्यादा देर जारी नहीं रही। जिस कारण फसल में नुकसान नहीं हुआ। यदि ओलावृष्टि तेज हो जाती है तो इस समय किसानों के हाथ से छह माह की कमाई निकल सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम खुलने के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावनाएं नहीं हैं। वीरवार तक हुई बूंदाबांदी व बारिश का ज्यादा नुकसान नहीं है। सब्जियों में कहीं-कहीं नुकसान हो सकता है। कौल अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार पूरे दिन में 2.3 एमएम पानी बरसा। तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19.3 एमएम पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से घटकर 10 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
विज्ञापन

राजौंद में भी ठंड का प्रकोप जारी-फोटो संख्या -21
राजौंद। वीरवार सुबह से रुक रुक हो रही बूंदाबांदी ने मौसम में ठंड का फिर से एहसास हो गया है। आम जनता को ठंड के चलते अपने घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। सुबह जैसे ही बूंदाबांदी हुई उसके साथ ही सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया तो हर कोई सर्दी के चलते गर्म वस्त्रों में ढका दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांड में किसान चिंतित - फोटो संख्या-14
ढांड। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी है। क्षेत्र में हुई बरसात व तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान बलकार सिंह, गोपाल, कृष्ण कुमार, बलदेव, राजबीर, हरिकेश, देवेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मोहन लाल, हरि कृष्ण, संत लाल, राजेश कुमार ने बताया कि आज अचानक हुई बरसात के साथ तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। गेहूं की फसल का जमीन पर गिर जाने से पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed