फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संशोधित.... चावल निर्यातक फर्म श्री लाल महल के खिलाफ 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

संशोधित.... चावल निर्यातक फर्म श्री लाल महल के खिलाफ 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Tue, 05 Feb 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
संशोधित.... चावल निर्यातक फर्म श्री लाल महल के खिलाफ 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
चावल निर्यातक फर्म श्री लाल महल के खिलाफ 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

चीका के आढ़तियों ने कहा- निर्यात करने के नाम पर 4 दिन में भुगतान करने की बात कहकर की थी खरीद
वर्ष 2014 से 2017 तक का भुगतान रुका
बार-बार मांगने पर भी नहीं दिया रुपया तो दी पुलिस में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चावल निर्यातक श्री लाल महल फर्म के खिलाफ चीका के आढ़तियों की शिकायत पर निर्यात के लिए की गई धान की खरीद की एवज में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। फर्म पर 2014 से लेकर 2017 तक सीजन में की गई खरीद में से यह राशि बकाया रखते हुए भुगतान न करने का आरोप है।

चीका निवासी पवन कुुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह चीका अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करता है। सितंबर 2014 में दिल्ली की एक लिमिटेड कंपनी श्री लाल महल के पदाधिकारियों के साथ उसका संपर्क हो गया। जिसमें कंपनी से प्रेम चन्द गर्ग, पत्नी अनीता गर्ग, पुत्र अशीष गर्ग व आदित्य गर्ग निवासी भगवानदास नगर न्यू दिल्ली, आरके गुप्ता निवासी अशोक विहार न्यू दिल्ली व एसके वलुचा निवासी सेक्टर-13 मोहिनी न्यू दिल्ली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी चावल एक्सपोर्ट करने का काम करती है और उनकी कंपनी का टर्नओवर हजारों करोड़ रुपयों की है। यह कंपनी अमेरिका, न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में भी लिमिटेड है। उन्होंने उसको आश्वासन दिया कि उनके लिए चीका मंडी से बढ़िया क्वालिटी की धान खरीद कर भेजो, उसकी पेमेंट 4 दिन के अंदर देते रहेंगे। यदि 4 दिन से ज्यादा समय लगेगा तो पेमेंट का ब्याज मंडी के कानून के मुताबिक देंगे और वो लोग कहने लगे की वे कंपनी के डायरेक्टर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी हरियाणा, पंजाब, उतर प्रदेश, दिल्ली व कई अन्य राज्यों की विभिन्न मंडियों से भी ऐसे ही जीरी खरीद करती है और खरीदी गई धान की राशि समय पर भुगतान कर देते हैं। उसने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और मंडी के आढ़तियों से जीरी खरीदकर उनके पास भेजने लगा। उन्होंने 2014-2015 व 2015-2016 व 2016-2017 में उसकी व मंडी के अन्य आढ़तियों से धान खरीद कर इस कंपनी के पास ले जाना शुरू कर दिया। जिसकी शाखा करनाल व सोनीपत में है। कंपनी के पदाधिकारियों ने चावल निकाल कर आगे बेच दिए। वह आढ़तियों के सारे रुपये नहीं देते थे। जो बकाया बच जाते थे, जल्द ही लौटाने की बात तो कहते लेकिन बकाया राशि अभी तक नहीं लौटाई है। इस कंपनी के पास लगभग आढ़तियों का दो करोड़ 40 लाख रुपये बकाया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और बकाया राशि दिलवाई जाए। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed