{"_id":"5c2e5b97bdec2256b9144cb3","slug":"21546541975-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फ्रूट्स सड़क प फेंके तो भड़क उठे रेहड़ी संचालक, पार्क रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फ्रूट्स सड़क प फेंके तो भड़क उठे रेहड़ी संचालक, पार्क रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम का रेहड़ी संचालकों के साथ हुआ विवाद
रेहड़ी संचालकों ने विरोध में पार्क रोड पर लगाया जाम, सड़क पर हीं फलों को गिरा किया प्रदर्शन
डीएसपी रामकुमार ने कार्रवाई के आश्वासन के बाद खोला जाम, अभियान के दौरान 20 से अधिक रेहड़ियां भी की जब्त
फोटो नंबर-06 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी के आदेशों के बाद वीरवार को नगर परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्क रोड पर मजदूरों ने रेहड़ी में रखे फ्रूट्स को जब सड़क पर फेंकना शुरू किया तो रेहड़ी संचालकों में रोष फैल गया और दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गई।
नप के कर्मचारियों के साथ हुई धक्का मुक्की के बीच रेहड़ी पर पड़े हुए संतरे, अमरूद सहित अन्य फल भारी मात्रा में सड़क पर गिर गए। गिरे हुए फलों को आने-जाने वाले राहगीर उठाकर चलते बने। जिसके विरोध में रेहड़ी संचालकों ने पार्क रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान रेहड़ी संचालकों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण बाजार की ओर व पिहोवा चौक की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे के बाद यहां पर रेहड़ी संचालकों को समझाने के डीएसपी रामकुमार व सिटी थाना प्रभारी मंदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगा रहे रेहड़ी संचालक विनोद, शैंकी, अनिल, राजू सहित अन्य ने बताया कि नपा के अधिकारी जब भी अतिक्रमण हटवाने के लिए आते है तो यहां पर हमेशा गाली गलौच कर दुर्व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही नप के कुछ कर्मचारी रेहड़ी संचालकों से रेहड़ी लगाने के नाम पर हफ्ता तक लेते हैं।
अभियान के दौरान 20 से अधिक रेहड़ियां जब्त : नप की ओर से चलाए अतिक्रमण अभियान के तहत पिहोवा चौक से पुराना बस स्टैंड व छात्रावास रोड पर रेहड़ी संचालकों का अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान नप की टीम ने छात्रावास रोड पर दुकानदारों द्वारा तीन फुट से अधिक जगह पर रखे गए सामान को चेतावनी देकर हटवाया गया। जिस समय छात्रावास रोड पर कर्मचारी अतिक्रमण हटवा रहे थे तो भाजपा नेता राव सुरेंद्र वहां पहुंचे। उन्होंने रेहड़ी संचालकों पर की जा रही कार्रवाई को रुकवा दिया और उन्हें कहा कि वे सड़क पर प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई जगह पर ही खड़े होकर सामान बचें। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेहड़ी संचालकों को अनावश्यक परेशान न करें।
विज्ञापन
यह सामान किया जब्त : अतिक्रमण अभियान में नप की टीम ने दो खोखे, 11 पुराने टायर, 25 फलैक्स बोर्ड, एक छोटी मेज, 12 कैरेट, 3 कंडे सहित अन्य सामान को जब्त किया।
यह रहे मौजूद : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीएसआई मोहन भारद्वाज, एसआई रमेश कुमार, जेई मोहित कुमार, ईश्वर, सुपरवाइजर चाहत, लक्की, रजना, शिवचरण, धर्मपाल, राजेंद्र, पवन, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।