फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छमाही प्रति एकड़ किसानों को दिए जाएंगे 4 हार रुपये-माजरा

छमाही प्रति एकड़ किसानों को दिए जाएंगे 4 हार रुपये-माजरा

Sun, 30 Dec 2018 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
छमाही प्रति एकड़ किसानों को दिए जाएंगे 4 हार रुपये-माजरा
प्रति एकड़ किसानों को दिए जाएंगे चार हजार रुपये क्षतिपूर्ति : माजरा
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में बोले पूर्व मुख्य संसदीय सचिव
कहा- इनेलो की सरकार आने पर किसानों की शुरू होगी पेंशन
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर किसानों को प्रति छह माह बाद एक एकड़ के हिसाब से चार हजार रुपये की राशि बतौर क्षतिपूर्ति के दी जाएगी। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में माजरा ने कहा कि इस बार इनेलो व बसपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने किसी भी चुनावी वादे पर खरा नहीं उतर पाई है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना तो दूर किसानों को कर्ज माफी के मुद्दे पर सरकार बुरी तरह से विफल रही है। तीन राज्यों में भाजपा की हार से साफ हो गया है कि देश का अन्नदाता भाजपा से नाराज है। आने वाले चुनाव के लिए इनेलो व बसपा गठबंधन को किसानों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इनेलो द्वारा किसानों को क्षतिपूर्ति के तौर पर 4 हजार रुपये देने के साथ-साथ किसानों की पेंशन भी दी जाएगी। साथ ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। माजरा ने कहा कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है। जबकि भाजपा का उसकी ही नीतियों के कारण सूपड़ा साफ हो गया है। ऐसे में लोगों को एक ही उम्मीद है कि इनेलो पार्टी ही प्रदेश का विकास करवाएगी और पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। माजरा ने कहा कि प्रदेश का किसान पानी की कमी में लगातार आर्थिक बोझ तले दब रहा है। इनेलो ही ऐसी पार्टी है, जो एसवाईएल को लेकर संघर्ष कर रही है। भाजपा इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल चुकी है। रविवार 30 दिसंबर को बालू में इनेलो की जन अधिकार रैली पहुंचेगी। जिसमें विपक्ष के नेता अभय चौटाला लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed