फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका चुनाव में योग्य प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

नगरपालिका चुनाव में योग्य प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव में योग्य प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाताओं को किया जागरूक
नगरपालिका चुनाव में योग्य प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राष्ट्र निर्माण सेवा समिति पूंडरी व अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पूंडरी नगरपालिका चुनाव कले लिए योग्य प्रत्याशी चुनने व किसी भी लोभ लालच व नशे में ना आने के लिए मतदाताओं को घर-घर जाकर जागरूक करने की मुहिम चलाई। राष्ट्र निर्माण सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल आर्य, आर्य समाज पूंडरी प्रधान जयपाल सैनी, बणी आश्रम पूंडरी प्रधान राजपाल बहादूर, भारत विकास परिषद प्रधान प्रभात गोयल, समाज सेवी डा. देवेंद्र सैनी, अशोक गुप्ता, सरदार कुलदीप सिंह, रोशनलाल, संदीप आर्य, राकेश अग्रवाल, डा. विनोद कपिल, टेकचंद सैनी, जोगिंद्र सिंह, स. वीरेंद्र, हरियाणा व्यापार मंडल पूंडरी चेयरमैन संदीप गर्ग, जगदीश आर्य, बलवंत सिंह, प्रदीप भट्ट, मा. सोहनलाल, राहुल भट्ट, संतलाल गुंभर, महाबीर व प्रदीप शर्मा ने शहर के सभी 13 वार्ड के घर-घर में जाकर पालिका चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम वार्ड नंबर 11 से शुरू की है। जिसके तहत सभी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से 11 बजे तक घर-घर जाऐंगे। मतदाताओं को इस मुहिम के तहत समझाया जायेगा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की आत्मा है। यदि हम लोकतंत्र में हमारे प्रतिनिधि ईमानदार, चरित्रवान, सवैंधानिक व सूझबूझ के स्वामी का चयन करते है तो हमारा गांव, शहर, राज्य व देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन व नशे के लालच में ना आकार गुणवान, ईमानदार, शिक्षित व चरित्रवान प्रतिनिधि को मत देना है। एक दिन के फैसले पर 5 वर्ष तक पछतावा ना करना पड़े इसके लिए अपने आत्म सम्मान को जगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed