फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनता के सवालो से बचकर रथ पर चढ़े मुख्यमंत्री-दिग्विजय चौटाला

जनता के सवालो से बचकर रथ पर चढ़े मुख्यमंत्री-दिग्विजय चौटाला

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जनता के सवालो से बचकर रथ पर चढ़े मुख्यमंत्री-दिग्विजय चौटाला
जनता के सवालों से बचकर रथ पर चढ़े मुख्यमंत्री : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के चार साल आमजन के लिए बहुत कष्टदायी रहे हैं। भाजपा की सरकार से लोग ऊब चुके हैं। आने वाले दिनों मे भाजपा फिर दो या चार सीटों पर सिमट जाएगी।

दिग्विजय ने कहा की जनता की जवाबदेही से बचने के लिए ही सीएम साहब लोगों के बीच न जाकर रथ पर सवार हो गए हैं। वे पार्टी के नेता संजय जागलान के निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दिग्विजय के पहुंचने पर जिला पार्षद अंजू जागलान ने फूलों से उनका स्वागत किया। एक प्रश्न के उत्तर में चौटाला ने कहा कि हम 9 दिसंबर की रैली में गैर भाजपाई व गैर कांग्रेसी पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण देंगे। राज कुमार सैनी के बारे पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा कि वह उनके किसी बयान का जवाब नहीं देना चाहते। क्योंकि उनमें किसी तरह की गंभीरता नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि हमें षड्यंत्रकारियों ने पार्टी से तो निकाल दिया लेकिन अब फैसला जनता दरबार में होगा। उन्होंने 9 दिसंबर की रैली के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर बलवान कोटड़ा, प्रो. रणधीर चीका, प्रवक्ता हरदीप पाड़ला, अभय राम मोर, कप्तान बलजीत मोर व अभेय राम, सूबेदार मेजर विजय राणा, मेजर खजान सिंह, कृष्ण कुमार पुनिया, गुरदयाल धीमान, बलराज नरड़, चंद्रभान दयोरा, बलराज नोच, प्रेम ग्योंग, लालचंद जांगड़ा, अवतार चीका, हरी किशन सैनी, वजीर मालिक, महिपाल ढुल, मोहिंदर व शेरा बैनीवाल, धुप सिंह बाल्मीकि, सुखदेव बाल्मीकि, कर्ण सहारन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed