फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अग्रवाल सभा की क्रिकेट टीम ने आइएमए इलेवन को 30 रनों से हराया

अग्रवाल सभा की क्रिकेट टीम ने आइएमए इलेवन को 30 रनों से हराया

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल सभा की क्रिकेट टीम ने आइएमए इलेवन को 30 रनों से हराया
अग्रवाल सभा की टीम ने आईएमए इलेवन को 30 रनों से हराया
विज्ञापन

फोटो नंबर-13
कैथल। सोमवार को अंबाला रोड स्थित जगदीशपुरा क्रिकेट स्टेडियम में अग्रवाल वैश्य सभा की ओर से आईएमए व सभा की युवा विंग के बीच टी 20 मैत्री मैच खेला गया। इस मैच में प्रमुख समाज सेवी देव मुनी व भाजपा नेता पाला राम सैनी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

अग्रवाल वैश्य सभा युवा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। संदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 170 रन का बड़ा स्कोर दिया। आईएमए को जीत के लिए 20 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य मिला। डाक्टरों की ओर से डॉ. विशाल बंसल व डा विवेक गर्ग ने सधी हुई शुरुआत की। लेकिन अग्रवाल की युवा टीम की ओर से बेहतरीन बॉलिंग के कारण आईएमए की टीम केवल 140 रन पर सिमट गई। जिससे अग्रवाल सभा ने 30 रनों से मैच जीत लिया। इस अवसर पर रवि भूषण गर्ग, धर्मवीर कैमिस्ट, मांगे राम, अशोक गर्ग, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, राकेश मित्तल, अनुज गोयल, हिमांशु गर्ग, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed