{"_id":"5be5d195bdec226930330b70","slug":"21541788053-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा की भाई की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा की भाई की लंबी उम्र की कामना
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा की लंबी उम्र की कामना
- जिले में धूमधाम से मनाया गया भाई बहन का पावन पर्व भैया दूज
भैया दूज के अवसर पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, विभाग को हुई 50 प्रतिशत अधिक आमदन
फोटो नंबर-03,04,15,22,24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार को जिलेभर में भाई बहन के प्यार का पर्व भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगा उनकी लंबी आयु की कामना की। इस पर्व पर शहर के अमरगढ़ गामड़ी निवासी निमनी ने कनाडा के टोरंटो में रह रहे अपने भाई गुरमन को लैपटॉप पर वीडियो कॉल के माध्यम से तिलक लगा रस्म अदा किया। निमनी ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई के सिलसिले में पिछले डेढ़ साल से कनाडा में रह रहा है। उधर, भैया दूज पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में भी खूब रौनक रही। बाजारों में बहनों ने अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदी।
बस अड्डे पर पहुंचे 50 हजार अधिक यात्री : भैया दूज पर्व पर रोडवेज में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज के जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि अन्य दिनों कैथल डिपो से करीब एक लाख यात्री बसों में यात्रा करते है। इससे विभाग को करीब आठ लाख रुपये का लाभ हुआ है।
भाई को तिलक कर की मंगलकामना : पूंडरी में भैया दूज का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर इनकी दीर्घायु, बेहतर स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। बहनों ने भाइयों को खोपे व मिठाई भेंट की तथा भाइयों ने यथाशक्ति दान-दक्षिणा व उपहार भेंटकर बहनों को रक्षा का वचन दिया। इस पर्व के चलते जहां मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। वहीं स्थानीय बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। जहां भाई अपनी बहन के घर नहीं पहुंच सका, वहीं बहन अपने भाई के घर तिलक के लिए पहुंची। छोटे-छोटे भाई बहनों में भी इस पर्व के प्रति भारी उल्लास देखा गया। सुबह से ही बच्चे अपनी बहनों से तिलक लगवाकर गलियों में खेलते नजर आए। कस्बावासी महावीर, साहिल व दीपक ने बताया कि वे हर भइया दूज पर अपनी बहन के जाकर तिलक करवाने के लिए जाते हैं तथा इस पर्व से भाई-बहन का प्रेम और गहरा होता है।
विज्ञापन
राजौंद में भी उत्साह रहा भैया दूज
राजौंद में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं इस पर्व पर मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। दूर-दराज से भाइयों ने बहनों के पास पहुंचकर तिलक करवाया, वहीं कई स्थानों से बहनों ने भाइयों के पास पहुंचकर तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की। भैयादूज को टीके के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को बसों में भैयादूज के चलते यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर से गुजरने वाली प्रत्येक बस ऊपर-नीचे भर-भर कर गुजर रही थी।