फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए रामायण के माध्यम से दिया है महर्षि वाल्मीकि से जीवन दर्शन-बेदी

संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए रामायण के माध्यम से दिया है महर्षि वाल्मीकि से जीवन दर्शन-बेदी

Tue, 23 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए रामायण के माध्यम से दिया है महर्षि वाल्मीकि से जीवन दर्शन-बेदी
वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से दिया है जीवन दर्शन : बेदी
विज्ञापन

कैथल में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री कृष्ण बेदी
फोटो नंबर-39
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वाल्मीकि समाज की ओर से सोमवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए रामायण के माध्यम से जीवन दर्शन दिया है, जिससे समाज को नई सोच व नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि किसी एक वर्ग के लिए न होकर, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय हैं।
बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वाल्मीकि समाज को पूरा प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है तथा प्रदेश में पहली बार सफाई कर्मचारी आयोग गठित किया गया है। जो सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने में योगदान देगा। सरकार द्वारा नगर पालिकाओं में सफाई कर्मियों की ठेका प्रथा को समाप्त किया गया है तथा सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक को बढ़ाया गया है तथा इन कर्मचारियों को जूते व वर्दी भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


बेदी ने किया हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का आह्वान
कैथल। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश में 15 हजार बसों की आवश्यकता है, जबकि मौजूदा समय परिवहन बेड़े में 4100 बसें हैं। सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है तथा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूर्ण किया है। हड़ताली कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनहित में हड़ताल को समाप्त करके काम पर लोटें। सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों की चक्का जाम करने की धमकी को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, श्याम लाल कल्याण, पार्षद आशा रानी, डा. ओमता राम, प्राचार्य ऋषिपाल बेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समाज द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री तथा अन्य अतिथिगण को महामाला, पगड़ी, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम, कमलेश ढांडा, शैली मुंजाल, सुरेश गर्ग नौच, ज्योति सैनी, मनीष कठवाड़, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बिक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, पाला राम कश्यप, सुरेंद्र पहलवान, अनिल सौदा, पंकज, रविंद्र, राजेंद्र कल्याण, नरेश सजूमा, विक्की शर्मा, रविंद्र गिल, रामलाल, मनोज आदि मौजूद रहे।


कांग्रेस पर बरसे बेदी : वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल के दौरान मिर्चपुर व गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुए। जिससे समाज की महिलाओं और बुजुर्गों को जिंदा जलाया। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने समाज के लिए कुछ भी नहीं किया। वर्तमान सरकार द्वारा इन पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करवाया है। सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि के नाम से मूंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। कैथल के विधायक कहते है वे सीएम बनेंगे, आप उसके झांसे में मत आना, भाजपा की सरकार ने वाल्मीकि समाज को सम्मान देते हुए 27 स मानित पदों समाज के लोगों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed