{"_id":"5b6f2f4f4f1c1bf5218b45af","slug":"21534013263-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीशाला कमेटी ने पेश किए पंजीकरण दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदीशाला कमेटी ने पेश किए पंजीकरण दस्तावेज
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदीशाला कमेटी ने पेश किए पंजीकरण दस्तावेज
आठ महीनों से रजिस्टर्ड है चीका की नंदीशाला
गो सेवा आयोग के चेअरमैन भानीराम मंगला पर लगाया गलत तथ्य रखने का आरोप
वंदे मातरम दल ने किया 15 अगस्त को तमाम गोवंश के रस्से खोलने का ऐलान
फोटो संख्या-48
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नंदीशाला चीका की बदहाली को लेकर नंदीशाला कमेटी और गोसेवा आयोग के बीच शुरू हुआ घमासान शनिवार को भी जारी रहा। नंदीशाला कमेटी के कार्यकारी प्रधान राज पाल राणा ने नंदीशाला चीका के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज जारी किए और कहा कि गो सेवा आयोग के चेयरमैन इस मामले में गलत तथ्य रख रहे हैं। यदि आयोग का यही रवैया जारी रहा तो आने वाले दिनों में वे भी सेवा छोड़कर नंदीशाला की चाबियां एसडीएम गुहला को सौंप आएंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को नंदीशाला चीका की बदहाली को लेकर पूर्व प्रधान रति राम ने आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला को फोन किया था। जवाब में मंगला ने कथित तौर पर रति राम को बुरी तरह डपट दिया और कहा कि सरकार ने नहीं खुलवाई नंदीशाला। जिसने खुलवाई है उससे बात करो। नंदीशाला के पूर्व प्रधान रति राम और गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम के बीच हुई इस बातचीत का आडियो आज भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाया रहा।
नंदीशाला के कार्यकारी प्रधान राजपाल राणा ने बताया कि नंदीशाला का रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज कैथल तथा गोसेवा आयोग दोनों जगह पंजीकरण है। उन्होंने दोनों सर्टिफिकेट भी प्रेस को रीलीज किए तथा कहा कि भानी राम मंगला नंदीशाला के पंजीकरण को लेकर गलत बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका चीका की अध्यक्ष अमनदीप शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से चीका में नंदीशाला की स्थापना के निर्देश मिले थे। उसके बाद एक सोसाइटी रजिस्टर करवाई गई। जिसके पहले अध्यक्ष तत्कालीन एसडीएम सुरेंद्र पाल बनाए गए। शर्मा ने कहा कि इसी सिलसिले में एक बार डीसी सुनीता वर्मा चीका आईं व नगर पालिका में आम जनमानस की एक मीटिंग करके लोगों से नंदीशाला में दान का सहयोग करने की अपील भी की। उक्त कमेटी की फाइल आज भी नगर पालिका में है। बाहर की बाहर बाद में इस कमेटी में क्या फेरबदल किए गए हमें जानकारी नहीं है।
गायों के उपचार का काम करने वाली संस्था वंदे मातरम दल ने प्रधान भीम कौशिक की अगुवाई में प्रदर्शन किया तथा एलान किया कि आने वाली 15 अगस्त को वे नंदीशाला में बंद तमाम गोवंश के रस्से खोल देंगे। भीम कौशिक ने कहा कि नंदीशाला में बंद गोवंश भूख प्यास से तिल तिल कर मरने को मजबूर हैं और गो सेवा के लिए सरकार द्वारा जिम्मेवार बनाए गए आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला गो सेवकों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
न्यू तो बता दयो किस लवै रोंवां : कार्यकारी प्रधान राजपाल राणा के पास गो सेवा आयोग के कुछ सदस्यों के फोन आए जिसमें उन्हें ऑडियो वायरल करने का उलाहना दिया गया। राणा ने बताया कि उन्होंने भी उक्त सदस्यों को स्पष्ट कर दिया कि नंदीशाला की सेवा के लिए न तो लोग आगे आ रहे, हर रोज हजारों का खर्चा है, न प्रशासन सुनता है और न ही नगर पालिका कोई सहयोग करती है। राणा ने कहा कि उन्होंने उक्त सदस्यों को कहा कि एक आयोग से ही सहयोग की उम्मीद थी पर वहां भी अभद्र भाषा बोली जा रही है। थाम न्यू तो बता द्यो कि इस मुश्किल ने लेकै किस लवै जाकै रोंवां।