फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खसरा रुबैला का टीका लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी

खसरा रुबैला का टीका लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी

Thu, 10 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खसरा रुबैला का टीका लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
खसरा रूबेला का टीका लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी
परिजनों ने बताया, पांच दिनों से नही हो रहा तबीयत में सुधार
बुखार से ग्रस्त हुई छोटी बच्ची, नहीं मिल रहा पूरा इलाज
फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए खसरा रूबेला अभियान के तहत गांव धौंस स्कूल की छात्रा को टीका लगाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि सात वर्षीय छात्रा संजना धौंस के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को संजना को खसरा रूबेला अभियान के तहत टीका लगाया गया था। जिसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसे तेज बुखार हो गया। संजना की मां नीकि देवी ने बताया कि संजना को बुखार होने के बाद वे गांव से लगातार तीन दिन तक बुखार लेती रही। लेकिन उसे कोई आराम नहीं हुआ। जिसके बाद वे पूंडरी के अस्पताल में ले गए। जिस पर यहां उन्हें टीका लगाने वाले को दिखाने के लिए कहा। जिस पर वह अध्यापक के पास गई। उन्होंने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए कहा और उसने उसकी बेटी संजना को बुधवार को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उसने अस्पताल प्रशासन पर समय पर इलाज न मिलने का भी आरोप लगाया है।

डिप्टी सीएमओ मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह मामला अब संज्ञान में आया है। इस पर जांच की जाएगी।
कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से डॉक्टर का रूखा व्यवहार:-
जब कुछ मीडियाकर्मी बच्ची की बीमारी पर कवरेज कर रहे थे तो वहां मौजूद एक डॉक्टर ने मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोका और रूखे ढंग से व्यवहार किया। डॉक्टर ने कहा कि इसके लिए सीएमओ से अनुमति लेकर आओ। जिस पर मीडिया कर्मियों ने जिला सूचना अधिकारी से उनके बारे जानकारी लेने के लिए कहा तो वह इस पर वह बहस करने लगे। बाद में मीडियाकर्मी वहां से बाहर आ गए। इस बारे में जब डिप्टी सीएमओ डा. मुकेश कुमार को बताया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed