फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ौटाला साहब का आदेश हुआ तो हम पाकिस्तान से भी चुनाव लडने को तैयार-दुष्यंत चौटाला

ौटाला साहब का आदेश हुआ तो हम पाकिस्तान से भी चुनाव लडने को तैयार-दुष्यंत चौटाला

Wed, 02 May 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ौटाला साहब का आदेश हुआ तो हम पाकिस्तान से भी चुनाव लडने को तैयार-दुष्यंत चौटाला
चौटाला साहब का आदेश हुआ तो हम पाकिस्तान से भी चुनाव लड़ने को तैयार-दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

कहा-इनेलो-बसपा गठबंधन दो समान विचारधाराओं का मेल
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि चौटाला साहब का आदेश होता है तो हम पाकिस्तान से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बुधवार को कैथल में सेक्टर 19 स्थित पार्टी नेता बलवान कोटड़ा के आवास पर मीडिया से बातचीत में जब सांसद से पूछा गया कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वैसे तो वे हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद का ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन यदि चौटाला साहब का आदेश होता है तो पाकिस्तान से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सांसद ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन दो दलों का नहीं अपितू दो समान विचारधारों का मिलन है। दोनों ही दलों ने हमेशा कमेरे व दबे हुए लोगों की आवाज उठानें का काम किया है। अब दोनों ही दलों ने एक ही मंच पर आकर संघर्ष करने का निर्णय लिया तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। उन्होंन समान विचारधरा रखने वाले अन्य दलों को भी गठबंधन में शामिल होने की बात कही ताकि देश व प्रदेश में गैर भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। सांसद ने केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल जब पंजाब या दिल्ली में होते है तो हरियाणा के हितों के खिलाफ बोलते हैं और हरियाणा में आकर पानी लाने का दिखावा करते हैं। सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मुहैया करवाने में पूरी तरह विफल रही है। किसान के नुकसान का आंकलन पटवारी व तहसीलदार द्वारा किए जाने के पश्चात भी बीमा कम्पनी कोई ना कोई आपत्ति लगा कर किसानों को पूरा क्लेम नहीं दे रही। सांसद राजकुमार सैनी के बारे में पूछे गए प्रश्न को यह कह कर सांसद टाल गए कि वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

उनकी पार्टी चाहती है कि संघर्ष की प्रतिमूर्ति बहन मायावती देश की प्रधानमंत्री बनें क्योंकि भाजपा ने तो पूरे देश में धर्म और जाति के नाम पर जहर घोल दिया है और सामाजिक तानाबाना नष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों की राशि में कटौती को सांसद ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूर्व में रही चौटाला सरकार की खेल संबंधी प्रोत्साहन नीति को तोड़ रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस मौके पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं गांव खुराना के सरपंच रामफल मलिक खुराना, इनसो प्रभारी प्रो. रणधीर चीका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, कैलाश भगत, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाड़ला, काला खरक प्रधान, जाट शिक्षा सभिमति के प्रधान रणबीर ढुल फौजी, धर्मपाल छौत, उप-प्रधान संदीप छौत, बलराज नरड़, संजय जागलान, जोंगेंद्र कसान, धर्मवीर कैमिस्ट, राजू जुलानीखेड़ा, जिप्पी शोरेवाला, युवा इनैलो नेता राजू ढुल पाई, संपूर्ण कोयल, मोनी बालू, सुरेंद्र वाल्मीकि चीका, रामकुमार रिवाडजंगीर, कृष्ण चीकू वाल्मीकि, रणबीर मदूद ढांड, ऋषि राज राणा सहित भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed