फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   180 कर्मचारियों को अधिकारियों की गलती से सैक्शन नहीं दिया

180 कर्मचारियों को अधिकारियों की गलती से सैक्शन नहीं दिया

Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
180 कर्मचारियों को अधिकारियों की गलती से सैक्शन नहीं दिया
180 कर्मचारियों को अधिकारियों की गलती से सेक्शन नहीं दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सर्कल की एक बैठक विद्युत सदन पेहवा चौक पर हुई। जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव बलबीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी सर्कलों में कर्मचारी कम होने के कारण हर उपमंडल पर दस कच्चे कर्मचारी एएलएम के पद पर कई वर्षों से रखे हुए है। परंतु कैथल सर्कल में इस बार 180 कर्मचारियों को अधिकारियों की गलती से सेक्शन नहीं दी गई। जिसमें अन्य कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया व 180 कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इसके बारे में यूनियन ने एक सप्ताह का नोटिस दिया था। जिसकी समयावधि के बाद मंगलवार को यूनियन प्रदर्शन के लिए मजबूर हुई। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को एसीएस पावर पंचकूला में समान काम समान वेतन, एनपीएस स्कीम बंद करके पुरानी स्कीम बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा और यदि इन दो दिनों में सेक्शन नहीं की गई तो यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर गुहला यूनिट प्रधान स्वराज सिंह , पूंडरी यूनिट प्रधान रोशन लाल, दीपेंद्र कोहली, कैथल यूनिट सचिव सुरेश शर्मा, सुखदेव सिंह, अमरदीप सिंह, शिश राम शर्मा, राजेंद्र नैन, ओमप्रकाश, सतीश कुमार, अजय, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, रघबीर चहल, रामकुमार शर्मा, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed