फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल के लोगों की भावनाओं साथ सुरजेवाला ने किया मजाक: जयहिंद

कैथल के लोगों की भावनाओं साथ सुरजेवाला ने किया मजाक: जयहिंद

Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल के लोगों की भावनाओं साथ सुरजेवाला ने किया मजाक: जयहिंद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान भाजपा ने हरियाणा को जलाने और लोगों में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया और पिछले तीन साल के दौरान विकास के मामले में 30 साल पीछे चला गया है। वे सोमवार को शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं को 25 मार्च को हिसार में होने वाली हरियाणा बचाओ रैली को लेकर न्यौता देने पहुंचे। जिस पर उन्होंने पीले चावल बांटकर रैली का न्यौता दिया।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आरटीआई से मिली जानकारी में यह बात साफ हो चुकी है कि पिछले तीन वर्षों में रणदीप सुरजेवाला हरियाणा विधानसभा के सबसे कमजोर विधायक साबित हुए हैं। हरियाणा विधानसभा में अतिथि की तरह जाने वाले सुरजेवाला चालू विधानसभा सत्र के दौरान एक दिन भी सदन में नहीं गए। यहां के लोगों की भावनाओं साथ उन्होंने मजाक किया है। आम आदमी पार्टी आज हरियाणा में राजनीतिक विकल्प बन चुकी है। हरियाणा प्रदेश की जनता के सहयोग से आप भाजपा को हरियाणा की सत्ता से बाहर करने काम करेगी। जिसकी शुरुआत 25 मार्च को हिसार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग, रघुवीर हाबड़ी, सुखवीर सिंह, प्रदीप कुराड़, राजबीर सिंह, सुनील सेन, रामपाल मान, रामकुमार खरक पांडवा, सत्यवान शिमला, गुरमीत कम्बोज, सुनील सहारण, कर्मजीत बाजीगर, टिंकू बाजीगर, सुरेश मालखेड़ी, जसमेर सिंह, दिनेश भागल, सुभाष चंद, सतपाल मुंदड़ी, बिट्टू मशाल मझेडी, सौरभ सिंगला, अरुण जाट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



सुरजेवाला सबसे कमजोर विधायक : जयहिंद
- आप प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा बचाओ रैली को लेकर दिया न्यौता
- भाजपा ने हरियाणा जला 30 साल पीछे छोड़ा
फोटो नंबर-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed