फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में पहुंची सुरक्षा बलों की कंपनियां, सोमवार से तय होगी ड्यूटियां

जिले में पहुंची सुरक्षा बलों की कंपनियां, सोमवार से तय होगी ड्यूटियां

Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची सुरक्षा बलों की कंपनियां, सोमवार से तय होगी ड्यूटियां
जिले में पहुंची सुरक्षा बलों की तीन कंपनियां, पुलिस भी अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जाट समाज की 15 फरवरी की रैली को लेकर सुरक्षा उपायों के तहत रविवार को 3 अतिरिक्त फोर्स की कंपनियां कैथल पहुंच गईं। वहीं 6 कंपनियां सोमवार सुबह तक पहुंच जाएंगी। इन सभी को सोमवार को जरूरत के प्वाइंट्स पर तैनात किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों की पिछले सोमवार से ही छुट्टियां रद्द हैं। एसपी आस्था मोदी स्वयं महत्वपूर्ण प्वाइंट्स का दौरा करेंगी। दूसरी ओर जाट समाज के नेता इस रैली को लेकर गांवों का दौरा कर रहे हैं। रविवार को भी समाज के नेताओं ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया। तीन कंपनियों में 2 आरएएफ और 1 कंपनी सीआरपीएफ की है।
एसपी ने बताया कि कैथल में 10 कंपनियां मांगी गई थीं। इनमें से 3 कंपनियां रविवार शाम तक कैथल पहुंच गईं। 6 कंपनियां रास्ते में हैं। वे रात तक या सोमवार सुबह तक कैथल पहुंच जाएंगी। जिले की अतिरिक्त फोर्स पहले ही अलर्ट है। पिछले सोमवार से ही सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हैं। सोमवार को सभी सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद महत्वपूर्ण प्वाइंट्स चिह्नित कर इन्हें तैनात किया जाएगा। वे स्वयं संवेदनशील इलाकों के दौरों पर रहेंगी। एसपी ने कहा कि पूरे हालात पर नजर है। जरूरत व समय अनुसार फैसला लिया जाएगा। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां नए नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जींद की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा
जिले में जींद जाने वाले रास्तों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। इनमें कैथल से सीधा जींद मार्ग के अलावा राजौंद से अलेवा मार्ग सहित कई लिंक मार्ग हैं। जहां से जींद की ओर जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के साथ हुई बातचीत पर सभी की नजर
दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ जाट नेताओं की बातचीत पर प्रशासन सहित जाट समाज के लोगों की नजर है। देर शाम तक लोग इस बातचीत का ब्योरा जुटाते नजर आए। वहीं प्रशासन भी बातचीत के नतीजे के आधार पर सुरक्षा उपायों की योजना में है। कैथल से भी इस प्रतिनिधिमंडल में बलवान कोटड़ा व प्रवीण किच्छाना के दिल्ली पहुंचने की सूचनाएं हैं।

हर ट्रैक्टर के पीछे होंगी दो ट्राली, गुहला से जाएंगे सैकड़ों ट्रैक्टर, गहला में 70 ने रजिस्ट्रेशन करवाया
गुहला-चीका। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के विरोध में 15 फरवरी को जाट नेताओं द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जींद ले जाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। जाट नेता शमशेर नींबवाला की अगुवाई में युवाओं के समूह ने गांव दीवाना, स्योंसर, नींबवाला, इशाक, रिवाड़, हेलवा सहित दो दर्जन गांवों का दौरा किया तथा 36 बिरादरी से सहयोग की अपील की। गांव भागल के पूर्व सरपंच एवं जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकारिणी सदस्य नरसी भागल ने बताया कि गुहला से हजारों लोग 15 तारीख को जींद जाएंगे और अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे। इस अवसर रतन सिंह भागल, जयपाल, सुरेश धीरा बलबेहड़ा, धनी सिंह नींबवाला, सत्ता सिंह कराह तथा रघबीर सिंह आदि जाट नेताओं ने अपने विचार रखे। हर ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली जोड़ी जाएंगी तथा दोनों में ही महिलाएं तथा पुरुष सवार होंगे। अब तक 70 से अधिक ट्रैक्टर मालिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।


जींद रैली में भीड़ से विपक्ष की उड़ जाएगी नींद : बाजीगर
फोटो संख्या-26
गुहला-चीका। हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने दावा किया कि 15 फरवरी को जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली रैली में 1 लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ उमड़ेगी जिसे देखकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ जाएगी। बाजीगर रविवार को अपने निवास पर भाजपा के बूथ स्तर की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में बूथ अध्यक्ष, तीनों मंडलों के अध्यक्ष, 6 महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रधान, हलका अध्यक्ष सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विस्तारक वेद प्रकाश, हलका प्रधान मांगे राम जिन्दल, जगमाल राणा, दरबारा ङ्क्षसह, दिनेश शर्मा, सत्यवान, महावीर शर्मा, संजीव मित्तल, ओमता राम, रजनीश, सूरता राम शर्मा, रामदिया, अमरीक विर्क, कुमारी संगीता, श्याम लाल हरिगढ़, श्री राम व राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed