{"_id":"5a4e6a854f1c1b1f168b6df2","slug":"21515088517-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"351वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
351वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाला नगर कीर्तन
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा डेरा भाग सिंह वार्ड नंबर 15 की ओर से एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू हो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पंच प्यारे कर रहे थे। एक तरफ जहां महिला श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे झाडू़ लगा सफाई करते हुए चल रही थी वहीं कुछ महिलाएं फूलों की वर्षा कर रही थी। नगर कीर्तन के दौरान सिख युवकों ने युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन के साथ चल रही संगत के लिए शहर भर में जगह-जगह पर लंगर वह जलपान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर दर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदेव सिंह, नोदी चीका, सुच्चा सिंह, बलजीत सिंह, मास्टर सज्जन सिंह, हरसिमरन सिंह, जसकरण सिंह, हरदेव सिंह, हर्षदीप सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं।
351वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाला नगर कीर्तन
फोटो नंबर-34 व 35