{"_id":"5a22f1cf4f1c1b4c528b71cd","slug":"21512239567-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए ले रही जनकल्याणकारी फैसले:-बैरागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए ले रही जनकल्याणकारी फैसले:-बैरागी
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए कर रही प्रयास: बैरागी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। जिसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। बैठक में महिला मोर्चा की पूरे प्रदेश में मंडल व जिला स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर निर्मला बैरागी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सशक्त है। सभी 22 जिलों में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश की कुल 287 में 280 मंडलों को गठित किया गया है। बाकी मंडल कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। अब मेवात में महिला मोर्चा का गठन किया गया है। बैरागी ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं की स्थिति काफी मजबूत है। उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं के मनमुटाव के सवाल पर कहा कि पिछले कुछ समय पहले ऐसी परिस्थितियां बनीं जिसके कारण ऐसा हुआ है। लेकिन पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। भाजपा की सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गईं हैैं। जिला कार्यकारिणी के गठन पर कहा कि महिलाओं के नाम आ चुके है। जिस पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, जिला सचिव भाजपा कुमारी संगीता, महामंत्री रेणु सैनी, पूनम, कमलेश कौशिक, रोशनी, माया देवी, आशू सैनी, संतोष आदि मौजूद रही।