फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली समस्या व विकास कार्य न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

बिजली समस्या व विकास कार्य न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या व विकास कार्य न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
बिजली समस्या और विकास कार्य न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सांघन में लोगों ने बिजली समस्या व गांव में विकास कार्य न होने से कारण कैथल खनौरी रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव सांघन को सांसद राजकुमार सैनी ने गोद लिया हुआ है। लेकिन गांव में बिजली, पानी सहित अनेकों मूलभूत सुविधाएं नहीं है। दो घंटे तक लगे जाम के बाद बिजली विभाग के जेई व गांव के सरपंच ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम करीब एक बजे से लेकर तीन बजे तक रहा।
जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। गांव में बने ग्रिड से बिजली विभाग अन्य गांवों को बिजली सप्लाई कर रहा है। जिसके कारण ग्रिड पर अधिक लोड होने से गांव को बिजली नहीं मिल पाती है। गांव वासियों की मांग है कि ग्रिड केवल गांव सांघन सप्लाई होनी चाहिए। बिजली के बिना गांव में पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव गलियां व सड़कें, नाले खस्ता हालत में है। मौके पर बिजली विभाग के जेई हरदीप सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या को सुना और गांव में बिजली समस्या का जल्द ही हल करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव में बिजली, पानी, सड़कें सभी का बुरा हाल है। जिसके कारण गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी ने ले रखा है गोद
लोगों का कहना है कि वैसे तो गांव को सांसद ने गोद लिया है। लेकिन गांव में विकास नहीं हो रहा है। गांव में दिन में समय बिजली नहीं रहती है। इसके अलावा गांव के कई बस्तियों में पीने का पानी नहीं है। बिजली न आने से गांव में पशु तक प्यासे रह जात है। वहीं गांव में खेल का मैदान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed