{"_id":"5caf894bbdec2260e22adc44","slug":"201555007819-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी करें शत-प्रतिशत मतदान : आर के सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी करें शत-प्रतिशत मतदान : आर के सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी स्वीप गतिविधि के तहत शहरी क्षेत्रों तथा गांव-गांव जाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में और अधिक तेजी लाकर 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मत डालने के लिए जागरूक किया जाए। लोक गीतों, संदेश, मेहंदी प्रतियोगिता तथा अन्य क्रिया कलापों के माध्यम से आम जन को लोकतंत्र के महापर्व में मत डालकर अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह वीरवार को स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन को लेकर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें सभी को वोट डालने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होर्डिंग पर क्रलैक्स चस्पा करवाएं, जिस पर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट करने का संदेश हो। जिले में विशेष वाहन द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह वाहन विशेषकर उन स्थानों पर जरूर जाएं, जहां पर पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा हो। एडीसी ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रभात फेरी के अलावा स्वयं आंगनबाड़ी वर्कर ग्रामीण महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें, जिन गांव में महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहेगा, उस गांव की आंगनबाड़ी वर्कर को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।