फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में 1 लाख किसानों को मिलनी है प्रधानमंत्री सम्मान पेंशन योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किश्त

जिले में 1 लाख किसानों को मिलनी है प्रधानमंत्री सम्मान पेंशन योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किश्त

Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में 1 लाख किसानों को मिलनी है प्रधानमंत्री सम्मान पेंशन योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किश्त
जिले में एक लाख किसानों को मिलनी है प्रधानमंत्री सम्मान पेंशन योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किश्त
विज्ञापन

24 फरवरी को पीएम यूपी के गोरखपुर से करेंगे योजना का शुभारंभ
जिले में अभी तक 15 हजार किसानों के फार्म भरे गए, 10 हजार के किए जा चुके हैं कंप्यूटर में अपलोड
जिन किसानों के फार्म भरे जा चुके हैं, वे जिला परिषद भवन में स्थित कृषि विभाग के एसडीओ कार्यालय में फार्म जमा करवाएं
23 फरवरी तक गांव दर गांव आयोजित किए जा रहे हैं कैंपों में भरवाए जा रहे हैं किसानों के फार्म
फोटो संख्या-23 व 24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिले के 5 एकड़ से कम भूमि के मालिक करीब एक लाख किसानों को पहली किश्त मिलनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से 24 फरवरी को इस योजना की विधिवत शुरुआत करेंगे। जिसके लिए अभी तक जिले में 15 हजार किसानों के फार्म भरे गए हैं। वहीं 10 हजार किसानों के फार्म कंप्यूटर में अपलोड हुए हैं। कृषि विभाग द्वारा 23 फरवरी तक गांव दर गांव में कैंपों का आयोजन कर किसानों को फार्म वितरित करके भरवाए जा रहे हैं। जिन किसानों के फार्म भरे जा चुके हैं, वे जिला परिषद भवन में स्थित एसडीओ कार्यालय में अपने फार्म जमा करवा दें।
एक लाख किसानों को मिलना है जिले में लाभ : कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 1 लाख किसान हैं, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है। ऐसे किसानों के फार्म भरवाने के लिए विभाग गांव दर गांव 23 फरवरी तक कैंप लगवा रहा है। जिसमें ग्राम सचिव व पटवारी द्वारा फार्म भरवाए जा रहे हैं। अभी तक पूरे जिले में 15 हजार किसानों के फार्म भरकर कृषि विभाग के पास पहुंच चुके हैं। इनमें से 10 हजार के फार्म अपलोड हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के किसान डीडीए व एसडीओ कार्यालय से ले सकते हैं फार्म : डीडीए डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के वे किसान, जिनके पास कृषि योग्य 5 एकड़ से कम भूमि है, वे लघु सचिवालय स्थित डीडीए कार्यालय व जिला परिषद में स्थित एसडीओ कृषि कार्यालय से फार्म ले सकते हैं। या फिर किसी गांव में वितरित किए जा रहे फार्म की फोटो प्रति करवा सकते हैं। साथ ही गांव या शहर का वह किसान, जो कैंप आयोजित किए जाने के बावजूद अपना फार्म भरवाने से वंचित रह गया है, वह भी अपना फार्म उपमंडल कृषि अधिकारी के कार्यालय जिला परिषद में जाम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन फार्म के सभी कॉलेज भरें किसान, अन्यथा फार्म रिजेक्ट हो जाएगा : डीडीए ने बताया कि किसान फार्म में दिए गए सभी कॉलम अच्छी तरह से भरें। जिसमें नाम, गांव, खंड, लिंग, जाति, आयु, जमीन का मालिकाना हक (संयुक्त / एकल), पांच एकड़ से कम भूमि, आधार संख्या, मोबाइल, बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा का आईएफएससी कोड भरा जाना अनिवार्य है। यदि में कोई त्रुटि रह गई तो फार्म मान्य नहीं होगा। योजना के लिए वही किसान पात्र होंगे, जो फार्म के क्रमांक 24 से 29 तक शर्ते पूरी करते हों।
एक मार्च से पहले-पहले आएगी योजना की पहली किश्त : डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि फार्म के साथ किसान आधार कार्ड की प्रति व बैंक खाते की प्रति लगाएं और बताए गए कार्यालयों में जमा करवा दें। ताकि एक मार्च से पहले-पहले उनके खाते में योजना के तहत पहली किश्त 2 हजार रुपये की राशि पहुंच सके।

लघु सचिवालय में बनाया गया है डाटा सेंटर : योजना के तहत भरे जा रहे फार्मों को कंप्यूटर में अपलोड करने के लिए लघु सचिवालय में बनाया गया विशेष डाटा फीड सेंटर बनाया गया है। जिसमें कैंपों में भरे जा रहे फार्मों को कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed