फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   करिकिसान संघ का धरना जारी, चिप गड़बड़ी में कर रहे हैं कार्रवाई की मांग

करिकिसान संघ का धरना जारी, चिप गड़बड़ी में कर रहे हैं कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
करिकिसान संघ का धरना जारी, चिप गड़बड़ी में कर रहे हैं कार्रवाई की मांग
किसान संघ का धरना जारी, चिप गड़बड़ी में कर रहे हैं कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


कैथल। भारतीय किसान संघ द्वारा 18वें दिन शुगर मिल प्रवेश द्वार पर धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन ने की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे किसान परेशान हैं। अभी तक भी मुख्य मांग चिप घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि किसान प्रशासन की कार्यप्रणाली से बहुत दुखी हैं। क्योंकि धरने पर बैठे सभी किसानों की खेती प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि केवल आश्वासनों को देखते हुए किसानों ने 27 दिसंबर धरने के लिए रखी थी। रविवार को धरने को 18 दिन हो गए। प्रशासन और सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंगी। इसलिए किसानों ने मजबूर होकर महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष राम मोहन, पाला राम, सूरजभान, रमेश नैना, राजीव नैना, छोटा राम, रकम सिंह, ऋषिपाल, महेंद्र, दीपक वालिया, प्रदीप नरड़, गुलाब, कुलविंद्र, जरनैल, सनी वालिया, सुखदेव, रामफल, महावी धौंस, विक्रम क्योड़क, मगर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed