फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नंबरदारों को दी ई-प्रणाली की जानकारी

नंबरदारों को दी ई-प्रणाली की जानकारी

Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नंबरदारों को दी ई-प्रणाली की जानकारी
नंबरदारों को दी ई-प्रणाली की जानकारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मुख्य मंत्री के घोषणा के अनुसार कलायत उपमंडल के नंबरदारों की प्रशासन ने पहली बैठक ली। बैठक में मौजूद नंबरदारों को एसडीएम जगदीप सिंह ने बदलते परिवेश में उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
एसडीएम ने कहा कि आज का समय आन लाइन व इंटरनेट का है। चल रहे समय को ध्यान में रखते हुए नंबरदारों को भी अपने आप को हमेशा अपडेट रखना होगा। उन्होंने नंबरदारों को ई-स्टांप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहले स्टांप खरीदने के लिए ट्रेजरी व बैंकों के चक्कर लगाने में समय की बर्बादी होती थी। अब उसके लिए चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है। इंटरनेट के माध्यम से स्टांप की खरीद हो सकती है। इसी तरह से किसी व्यक्ति ने अपनी जमाबंदी, इंतकाल या कलेक्टर रेट देखना हो तो वह नेट पर चेक कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति ने रजिस्टरी करवानी है तो उसके लिए वह नेट पर पहले से ही समय ले सकता है ताकी उसका समय बर्बाद न हो। नैन ने कहा कि नंबरदारों को पहले स्वयं को अपडेट करना होगा उसके बाद वे आम आदमी के जागरूक कर प्रशासन की मदद में सहयोगी बने।
विज्ञापन

बैठक को उपायुक्त ने संबोधित करना था पर अपरिहार्य कारणों के चलते वे नही आ सके। बैठक में नंबरदारों ने 8 मास से नही मिले मानदेय का मुद्दा भी एसडीएम के सामने उठाया। कलायत नंबरदार एसोसिएशन प्रधान राधेश्याम भट्ट ने कहा कि नंबरदार पूरी निष्ठा से अपने कार्य को अंजाम देते हैं। उसके बावजूद भी उनको पिछले आठ मास से मानदेय नहीं मिल पाया है। नंबरदारों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नंबरदारों के खाते में अक्तूबर तक का मानदेय जमा हो जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, कानून गो महावीर, सुभाष सहारण, जिला प्रधान रामकुमार मोर, तहसील प्रधान राजकुमार बडसीकरी, नंबरदार आरएस भट्ट, संजय सिंगला, गोपाल, अनिल, वीरेंद्र जैलदार, सुरेश सैनी, कृष्ण बालू सहित अनेक नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed