फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिहोवा चौक पर रेड लाईटें लगी, लेकिन नहीं सुधरे हालात

पिहोवा चौक पर रेड लाईटें लगी, लेकिन नहीं सुधरे हालात

Sun, 16 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा चौक पर रेड लाईटें लगी, लेकिन नहीं सुधरे हालात
पिहोवा चौक पर रेड लाइटें लगी, नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

रेड लाइट पर सरेआम होता है नियमों का उल्लंघन, चौक पर नहीं है यातायात कर्मी की ड्यूटी
फोटो नंबर-16 व 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के सबसे व्यस्त पिहोवा चौक पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन के आदेशों पर नपा द्वारा यहां पर लाल बत्ती लगवाई गई थी। शुरुआती दौर में शहर के लोगों को इसकी आदत नहीं होने के कारण वे बेझिझक इसे पार कर देते थे। इस रेड लाइट को लगे छह महीने से अधिक का समय भी बीत चुका है। लेकिन इसे पार करने की परंपरा लोगों में अभी भी जारी है। जिस कारण अभी तक नियमों को लेकर हालात नहीं सुधर पाए हैं। यहां कोई यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं रहता।
नियमों का पालन न होने से बढ़ी समस्या : शहरवासी पुनीत ने बताया कि पिहोवा चौक पर रेड लाइट को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन यहां पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चौक पर नहीं है यातायात कर्मी : शहरवासी धर्मबीर ने बताया कि लाल बत्ती पर एक भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी पर न होना भी सबसे बड़ी समस्या बनी है। यदि यहां ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी को तैनात कर दिया जाए तो लोगों में काफी हद तक सुधार हो सकता है। फिलहाल यहां पर होम गार्ड कर्मचारी ही ड्यूटी करते दिखाई देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल होता हेलमेट का चालान, रेड लाइट का नहीं : शहरवासी विनोद कुमार ने बताया कि यदि यहां पर कभी कभार ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी आ भी जाए तो यहां केवल मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट का चालान किया जाता है। कोई भी लाल बत्ती को पार करें तो उसे नहीं रोका जाता।

अधिकतर को नहीं मालूम, लेफ्ट साइड से निकल सकते हैं बिना रुके : नियमानुसार लाल बत्ती पर लेफ्ट साइड से बिना रुके निकल सकते हैं। इस साइड पर वाहन चालक आराम से अपने गंतव्य के लिए जा सकता है। जो लाल बत्ती क्रॉस नहीं करता, उनमें से अधिकतर वाहन चालकों को इस नियम का पता हीं नहीं है। जिस कारण वे लेफ्ट साइड में ही खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed