{"_id":"5b6743d64f1c1ba61f8b7131","slug":"201533494230-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय पृष्ठ के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय पृष्ठ के लिए
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो में चाचा-भतीजे की जूतम पैजार : सुरजेवाला
सुरजेवाला ने इनसो स्थापना दिवस को लेकर इनेलो की खींचतान पर कटाक्ष किया
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं कैथल विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की है यू टर्न सरकार, इनेलो में चाचा-भतीजे की जूतम पैजार और कांग्रेस है सता में आने के लिए तैयार।
सुरजेवाला रविवार को पूंडरी में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान जडौला की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरजेवाला ने कैथल में इनेसो के राष्ट्रीय सम्मेलन पर कहा कि ये चाचा-भतीजे को नीचा दिखाने और ऊंचा होने का आयोजन है। बसपा के साथ इनेलो का गठबंधन भी बेमेल है। पत्रकारों के पूछने पर कि मुख्यमंत्री का दावा है कि उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। इस पर उन्होंने कहा कि स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में नौकरियां बिकती पाई गई हैं। इसकी ऑडियो भी सामने आया था। उस व्यक्ति का जिसको स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया, उससे ही जुड़ा एक ऑडियो सामने आया, जिसमें नगरपालिका के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। नौकरियां में धांधली हो रही है और मुख्यमंत्री मौन धारण कर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। आए दिन खनिज माफिया अंबाला व यमुनानगर में सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर खनन माफिया प्रदेश के खनिज को लूट रहे हैं।