{"_id":"5b65f8c94f1c1b66428b5f58","slug":"201533409481-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का फैलता मायाजाल चिंता और समाधान विषय पर अमर उजाला की ओर से चीका में सेमीनार का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का फैलता मायाजाल चिंता और समाधान विषय पर अमर उजाला की ओर से चीका में सेमीनार का आयोजन
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का फैलता मायाजाल चिंता और समाधान विषय पर अमर उजाला की ओर से चीका में सेमिनार का आयोजन
- एसपी ने की घोषणा -लोगों की मांग अनुसार चीका क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या, संसाधन बढ़ाने पर भी रहेगा जोर
- डीएसपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में नशा विरोधी सेल का गठन, जनभागीदारी की एसपी ने की सराहना
फोटो संख्या-1 से 20, 24 से 31
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। अमर उजाला की ओर से चीका में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका चीका के सौजन्य से पालिका के हाल में नशे को लेकर सेमीनार का आयोजन किया गया। नशे का फैलता मायाजाल-चिंता और समाधान विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता एसपी आस्था मोदी ने भाग लिया। वहीं अध्यक्षता नगर पालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर ने की। कार्यक्रम में गुहला-चीका शहर के अलावा आस-पास के गांवों से भी गणमान्य लोगों, सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित नशा विरोधी मुहिम में सहयोग कर रहे लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पालिका चेयरपर्सन ने एसपी का स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। एसपी ने कहा कि लोगों की मांग अनुसार गुहला-चीका क्षेत्र सहित बॉर्डर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार स्टाफ बढ़ाया जाएगा। साथ ही जितना संभव हो सकेगा वाहन व अन्य संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। एक नशा विरोधी सेल का गठन किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे, इस सेल के कर्मचारियों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। अमनदीप कौर ने कहा कि क्षेत्र में नशा लगातार फैलता जा रहा था। समाज के लोग आगे आए हैं तो इस पर अब कुछ नियंत्रण होता दिख रहा है।
तीन प्रस्ताव पारित : सेमिनार में जनभागीदारी से तीन प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें चीका क्षेेत्र में सरकार अपने खर्च पर नशामुक्ति केंद्र खोले और उसमें बिना किसी खर्च के लोगों का नशा छुड़वाने के लिए इलाज की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
दूसरा पुलिस व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की एक कमेटी का गठन किया जाए। जो नशा सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खात्मे की दिशा में प्रयास करे।
तीसरा पंजाब बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन गुरविंद्र मितवा ने किया।
नगर पालिका चीका की ओर से एसपी को दिया ज्ञापन : नगर पालिका चीका की ओर से अमनदीप कौर व अन्य पार्षदों ने एसपी आस्था मोदी को ज्ञापन दिया। जिसमें चीका क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, संसाधन बढ़ाने, क्षेत्र में नशा रोकने के लिए पार्षदों के साथ एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, चीका क्षेत्र में एक अन्य पीसीआर देने, नशामुक्ति केंद्र के लिए सरकार से सिफारिश करने व पार्कों में सरेआम नशा करने वाले युवकों पर नकेल कसी जाए।
अमर उजाला की ओर से मिला सम्मान : कार्यक्रम में एसपी ने क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों मेें नशाविरोधी मुहिम में अहम योगदान देने पर अमर उजाला की ओर से एसएचओ चीका अजीत राय, वार्ड 17 से पार्षद बलकार बल्लू, गांव खरकां के डॉ. आंबेडकर ट्रस्ट के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, समाजसेवी गुरनेक सिंह व राष्ट्रीय जनशक्ति मंच के डॉ. सुरेंद्र बंसल व बार एसोसिएशन के सचिव सुखचैन सिंह थिंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
--------------------------------------------------------------------------
सेमिनार में उठी आवाज, स्मैक सहित किसी तरह का नशा नहीं देंगे बिकने
शासन-प्रशासन के सहयोग से चीका क्षेत्र को बनाया जाएगा नशामुक्त
वक्ताओं ने कहा-बढ़ता जा रहा है कारवां, शुरुआत के लिए अमर उजाला का आभार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला की नशाविरोधी मुहिम को शनिवार को उस समय बड़ा बल मिला। जब गुहला-चीका क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अमर उजाला के नशे का फैलता मायाजाल-चिंता और समाधान सेमिनार में एक ही आवाज बुलंद की कि शासन व प्रशासन सहयोग दे तो क्षेत्र में स्मैक सहित अन्य ड्रग्स का नशा नहीं बिकने देंगे।
1. गुहला-चीका में नशे को लेकर सामाजिक जागरूकता के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। अमर उजाला ने एक शुरुआत की थी। जो अब एक जन आंदोलन बन चुका है। कई परिवार ऐसे हैं, जहां नशेड़ियों ने मंगलसूत्र तक नहीं छोड़ा घर में। नशे के आदि लोगों को प्रेम-प्यार से मुख्य धारा में लाया जा सकता है। पुलिस-प्रशासन के सहयोग व सामाजिक दबाव से नशा विरोधी मुहिम सफल होगी।
ईश्वर अत्रि, भाजपा नेता।
2. नशे को लेकर राष्ट्रीय जनशक्ति मंच भी प्रयास कर रहा है। अमर उजाला के अभियान से इस मुहिम को बल मिला है। प्रशासन नशे पर अंकुश के लिए समाज व पुलिस के गणमान्य लोगों की एक कमेटी का गठन करे। ताकि सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सके।
सुरेंद्र बंसल, अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनशक्ति मंच
3. अमर उजाला को नशाविरोधी मुहिम के लिए बधाई। यह अभियान सफल रहा, लेकिन देरी से चला। इसे पहले चलाया जाना चाहिए था। लेकिन अभी भी चला है तो सफल है। क्षेत्र को लाभ मिलेगा। गांव-गांव दर नशा विरोधी कमेटियां गठन हों और इस पर अंकुश लगाया जा सके।
मांगें राम जिंदल, समाज सेवी
4. चीका क्षेत्र से नशा विरोधी मुहीम की शुरुआत हुई है। मैं सीवन के सरपंच से भी आग्रह करूंगी कि इस तरह का अभियान सीवन में भी चलाया जाए। यह आज इस क्षेत्र की जरूरत है।
संगीता, भाजपा नेत्री, सीवन।
5. सभी पार्षदों, सरपंचों को इस मुहीम के लिए आगे आना चाहिए। नशे की बीमारी युवाओं को खोखला कर रही है। उन्हें समझा कर इससे दूर किया जा सकता है। पंजाब बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाए जाने की जरूरत है।
सुखचैन सिंह थिंद, सचिव, बार एसोसिएशन गुहला-चीका।
6. समाज के लोग नशे के विरोध में मुहिम चलाए हुए हैं। पुलिस अपनी जांच का तरीका बदले। जहां से नशा आता है, उसकी जड़ पकड़े तो निश्चित तौर पर गुहला-चीका क्षेत्र सबसे पहले नशे से मुक्त होगा।
रमेश जैन, समाजसेवी
7. चीका थाना जिस तरह से काम कर रहा है, उसी तरह से यहां सीआईडी, सीआईए व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को काम करना चाहिए। यदि वहां काम नहीं है तो ऐसे कर्मचारियों को चीका थाना में तैनात किया जाए। ताकि यह मुहिम और आगे बढ़े। स्टाफ बढ़ाया जाना जरूरी है।
जगजीत सिंह, समाजसेवी
8. नशे को रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाए। सामाजिक संगठन आग आए हैं। यह सराहनीय है। अमर उजाला द्वारा भी काफी सराहनीय व गंभीर प्रयास किए गए हैं। लेकिन पुलिस सख्ती से काम ले और नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
एडवोकेट जीवन सिंह नैन, प्रमुख समाजसेवी एवं अध्यक्ष नंबरदार एसोसिएशन
9. हमारा गांव पंजाब बॉर्डर पर है। वहां रामथली चौकी सहित थाने में कर्मचारियों की संख्या कम है। पीसीआर नहीं है। एसपी महोदया इस क्षेत्र में निगरानी के लिए पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और पीसीआर दी जाए। ताकि इस क्षेत्र में नशे की मुहिम ओर आगे बढ़ सके।
अंग्रेज सिंह, अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर ट्रस्ट खरकां
10. गुहला-चीका में लोगों की एक टीम बनाई जा रही है। जो नशा विरोधी मुहीम को आगे बढ़ाऐगी और साथ ही अन्य सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। अमर उजाला ने एक सराहनीय पहल की है। सभी पार्षद इस दिशा में एकजुट हैं और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए बिना किसी राजनीतिक मतभेद के काम कर रहे हैं। सभी का आभार।
राजेश पिंटू, नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि।
एसपी ने किया लोगों की शंकाओं का समाधान
1. नशा करने वाले व्यक्ति के पास से यदि केस बनाने लायक नशा नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसका आपराधिक रिकॉर्ड बन जाता है। जो सही नहीं है। उसे समझाने से, परिवार व समाज के प्रयास से बदला जा सकता है।
2. पुलिस नशे की सप्लाई की जड़ों पर प्रहार का प्रयास कर रही है। काफी हद तक सफलता भी मिली है।
3. अभिभावक बच्चों पर नजर रखें। स्कूल-कॉलेज में नशा करने वाले बच्चों की जानकारी रखें। उनसे पूछते रहें कि स्कूल या कॉलेज में कुछ ऐसा तो नहीं होता। बच्चे के व्यवहार पर नजर रखें।
4. सूचना के युग में इस तरह की कोई भी जानकारी हो तुरंत डीएसपी या मुझे दें।
5. चीका क्षेत्र के लोगों ने जो बीड़ा उठाया है। वह सराहनीय है। पुलिस इस सहयोग से नशामुक्ति की दिशा में गंभीरता से प्रयास करेगी।
इन लोगों ने भाग लिया : पार्षद बलकार सिंह बल्लू, कमल चौधरी, राजेश ठाकुर, पवन शर्मा, सीमा रानी, नीतू रानी, रिंपल रानी, शमशेर सिंह, प्रताप कंबोज, चांद राम, सूबे सिंह, केहर सिंह, एडवोकेट वेदराज, राजेश सीवन, जगदेव सीड़ा, चांद राम, हरजिंद्र सिंह नंबरदार, रवि कुमार खरकां, रिंकू, फूला पहलवान, बिछपाल सरपंच अगौंध, राजपाल राणा, श्याम सिंह, राणा कसौर, सतनाम कोच, एपीआरओ हाकम सैनी, डा. मनोज गांधी, प्रिंसिपल आलोक बासू राय, परमानंद गोयल, सुमित गर्ग, जरनैल सिंह, सुभाष पादा, जगदेव सीड़ा, मेहरसिंह, डा. कंवल, कपिल शर्मा, राम सीड़ा, मांगें राम, हिंद सरोवर जिंदल, गीता शर्मा, जीत सैनी, राइस मिलर्स की ओर से हंस राज, फूल सिंह राणा, हर्ष, सुरेंद्र सैनी, हुक्म चंद मेहता, सुरेंद्र सिंगला, अजायब खान, मनजिंद्र सिंह टटियाणा, लाड्डी सीड़ा, अजय सीड़ा, डा. सतीश मित्तल, डा. जगतार सिंह, डा. नरेश कुमार, बचना राम, वैभव भार्गव, महाबीर सिंह, दीपक शर्मा, मनदीप सिंह, प्रमोद कुमार सहित एसएचओ अजीत राय, एसएचओ गुहला अंग्रेज सिंह, आशीष कुमार, हैड कांस्टेबल चांद राम, सुशील, एएसआई हरजीत कौर आदि मौजूद थे।