{"_id":"5b65f8c34f1c1bab7d8b6749","slug":"201533409475-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के साथ बार-बार समझौता करके वायदा खिलाफी कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के साथ बार-बार समझौता करके वायदा खिलाफी कर रही सरकार
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों के साथ बार-बार समझौता करके वादा खिलाफी कर रही सरकार
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ की एक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जसबीर सिंह ने की। संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह ने किया। बैठक में 9 अगस्त को जिला स्तर पर मशाल जुलूस और 20 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। संघ के केंद्रीय कमेटी नेता सुरेश उचाना ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ बार-बार समझौता करके वायदा खिलाफी कर रही है। पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों के लिए अध्यादेश जारी करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करवाने, एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने, सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते लागू करवाने, एक्सग्रेशिया पॉलिसी बहाल करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा सभी बीमारियों के लिए लागू करने की मांग को लेकर 9 अगस्त को जिला स्तर पर मशाल जुलूस व 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 9 अगस्त को मसाल जलूस में सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे। 20 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए ब्लॉक स्तर पर ड्यूटियां लगाई गई हैं। बैठक में पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों की तरफ से श्रवण करोड़ा ने भाग लिया और सर्व कर्मचारी संघ कैथल को विश्वास दिलाया कि आगामी 20 अगस्त को विधान सभा घेराव में पालिसी प्रभावित कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाऐंगे। इस मौके पर रामपाल शर्मा, ईश्वन्ति देवी, ओमपाल भाल, बलजिंद्र सीड़ा, होशियार सिंह मलिक, कृष्ण करोड़ा, जोगा राम, श्रवण करोड़ा, जोगिंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, बालकृष्ण व मास्टर सतबीर गोयत मौजूद रहे।