{"_id":"5b09ae9c4f1c1ba86e8b4d1c","slug":"201527361180-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बालू को 90 लाख की कीमत से बनी गलियों की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बालू को 90 लाख की कीमत से बनी गलियों की मिली सौगात
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव बालू को 90 लाख की कीमत से बनी गलियों की मिली सौगात
कलायत। भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव सुरेश राविश ने गांव बालू में करीब 90 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंदिर को जाने वाली सड़क पर 20 लाख रुपये तथा बिढ़ाण पट्टी में 40 लाख की लागत से तीन गलियों का शिलान्यास किया गया। भाजपा नेता ने बताया कि गांव की गादड़ा पट्टी में 29 लाख 50 हजार ग्रांट विकास कार्यों के मंजूर की गई है जिसकी पेमेंट सरकार से आ चुकी है। विकास योजनाओं का शिलान्यास भाजपा नेता ने बाबा महेश गिरी तथा ग्रामीणों के साथ मिल कर किया। गांव के विकास के लिए सरकार से मिल कर योगदान दिए जाने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता का फूलमालाओं से सम्मान किया। सुरेश गुलियाना ने कहा कि आदर्श गांव बालू के साथ विकास के नाम पर पूर्व की सरकारों ने केवल खिलवाड़ ही किया। प्रदेश के पंचायत व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव बालू का दौरा कर गांव की बदहाल स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए गांव के विकास के निर्देश दिए थे। उनके प्रयासों से ही गांव बालू में करीब 90 लाख की लागत से गलियों का सुधार हुआ। आदर्श गांव की गलियों का हाल इतना बेहाल था कि उनसे निकलना अपने आप में दुष्कर कार्य था। भाजपा सबका विकास सबका साथ की नीति पर कार्य करते हुए गांवों के विकास पर केंद्रित है। इसी योजना को मूर्त रूप देते हुए गांव बालू में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ बाबा महेश गिरि, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, नरेश कुमार, सेवा राम, राजपाल, रमेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।