{"_id":"5a64d8b54f1c1bb1208b48e4","slug":"201516558517-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 16 में अनूठी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 16 में अनूठी योजना
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। घटते लिंगानुपात की समस्या के बीच वार्ड नंबर 16 में समाज सेवी पेंटर धर्मपाल प्रजापति ने 10 अन्य लोगों के साथ मिलकर अनूठी योजना शुरू की है। जिसमें ये 11 लोग वार्ड में किसी के भी घर बेटी के पैदा होने पर 100-100 रुपये का योगदान करते हुए उसे 1100 रुपये देंगे। योजना की शुरुआत रविवार से वार्ड में दो घरों में पैदा हुई बेटियों से की गई। जिसमें बीरा राम के यहां पैदा हुई बेटी के हाथ में 1100 रुपये व प्रदीप धीमान के यहां पैदा हुई बेटी को भी 1100 रुपये की राशि देकर इसका शुभारंभ किया।
‘हमारी बेटी हमारी शान’ नामक इस प्रयास में ये 11 लोग सभी बेटियों के जन्म पर यह राशि देंगे। चाहे वह परिवार में पहला बच्चा हो या दूसरा। योजना से जहां बेटियों के प्रति सम्मान प्रकट होगा। वहीं लोगों में समानता का भाव भी जागरूक होगा। अपनी पेंटिंग के माध्यम से पहले ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के तहत जागरुकता अभियान चला रहे धर्मपाल प्रजापति ने बताया कि बेटियां आज हमारे समाज की शान हैं। जिस भी घर में बेटी का जन्म होता है, वहां खुशियों की बहार आ जाती है। इसलिए बेटियों के जन्म के समय वे 11 साथी 100-100 रुपये का योगदान देकर 1100 रुपये की राशि उस परिवार को देंगे। इन 11 सदस्यों में पूर्व पार्षद जयपाल, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कश्यप धर्मपाल प्रजापति बेनाम पेंटर, बलिंद्र सैनी समाजसेवी, सोहन लाल जांगड़ा समाजसेवी, कर्मचंद सैनी समाजसेवी, राजपाल प्रजापति समाजसेवी, रविंद्र शर्मा समाजसेवी, बंटी राणा समाजसेवी, सुनील यादव समाजसेवी, रामफल सैनी समाजसेवी शामिल हैं।
वाहनों पर निशुल्क स्लोगन लिखकर पहले ही चलाए हुए हैं विशेष अभियान : इन 11 सदस्यों में शामिल बेनाम पेंटर धर्मपाल प्रजापति पहले ही अपने रोजगार के माध्यम से बेटियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। वे वाहनों को पेंट करने का काम करते हैं। लेकिन इस दौरान बेटियों के प्रति जागरूकता के स्लोगन व पेंटिंग निशुल्क करते हैं।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 16 में अनूठी योजना
वार्ड के 11 लोग बेटी के पैदा होने पर देंगे 1100 रुपये की सहायता राशि
वार्ड में चाहे जितनी भी बेटियां पैदा हों, उन्हें 100-100 रुपये की सहायता देकर 1100 रुपये से होगी शुरुआत
फोटो संख्या-23