{"_id":"5a21a6b14f1c1ba7678bf1ae","slug":"201512154801-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गेहूं की बिजाई के बाद अब पहली सिंचाई का समय है। इसीलिए किसान पहली सिंचाई 21 दिन के अंतराल के बाद कर दें। ताकि फसल को फुटाव के लिए पानी मिल सके। इसके बाद ही खरपतवार नाशक का प्रयोग करें। नवंबर माह की शुुरुआत में हुई ठंड अभी तक गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है।
कृषि विभाग में एसडीओ वजीर सिंह ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल की शुरुआत में मौसम काफी बढ़िया मिला है। मौसम की अनुकूलता से गेहूं का जमाव अच्छा रहा और अब फुटाव भी अच्छा हो रहा है। जितने अधिक तनें होंगे, उत्पादन उतना ही अधिक होगा। नवंबर में कई दिनों तक जो शुरूआती ठंड थी, उसमें गेहूं की फसल में जड़ों का सही विकास हुआ। जब जड़ें जम गई तो फुटाव भी अच्छा रहा। फुटाव अच्छा होने पर तने अधिक बनेंगे। जिससे उत्पादन काफी अच्छा रहने का अनुमान है।
इस समय गेहूं की फसल में पहली सिंचाई का समय है। इसीलिए बुआई के 21 दिन के अंतराल पर किसान अपनी फसल में पहला पानी दें। पहली सिंचाई के बाद ही खरपतवार नाशक दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है। सर्दी के मौसम में यदि ठंड ज्यादा होती है और पाला जम जाता है तो गेहूं व सरसों की फसल में सिंचाई करते रहें। ताकि फसल ठंड के प्रभाव से बच सके।