{"_id":"596ba7204f1c1be1788b46d9","slug":"201500227360-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टेदारों के सिरों पर लटकती बेदखली की तलवार हटाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टेदारों के सिरों पर लटकती बेदखली की तलवार हटाई जाए
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टेदारों के सिरों पर लटकती बेदखली की तलवार हटाई जाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका।
अग्रवाल धर्मशाला में जमा हुए पिहोवा व चीका के आबादकार पट्टेदारों ने एक सुर में मांग की कि उनके सिरों के ऊपर लटकती बेदखली की तलवार हटाई जाए। पट्टेदारों ने कहा कि वे कोई आम पट्टेदार नहीं हैं। वे उन लोगों की चौथी पांचवीं पीढ़ी में से हैं, जिन्होंने देश के बंटवारे के दौरान उधर से इधर आकर बंजर व कल्लर पड़ी जमीनों को कई सालों तक कड़ी मेहनत करके आबाद किया थी। उन्हें उपजाऊ बनाया था। अब सरकारें खुली बोली के नाम हर साल आबादकार पट्टेदारों के सिर पर बेदखली की तलवारें लटका देती हैं। यह सिलसिला बंद होना चाहिए। मीटिंग गुहला पिहोवा आबादकार किसान ज्वाएंट एक्शन कमेटी के बैनर तले बुलाई गई थी ताकि पट्टेदारों की समस्या का कोई स्थाई समाधान ढूंढा जा सके।
बैठक की अध्यक्षता ज्वाएंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह चीका ने की। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसान सभा के प्रदेश सह सचिव करतार सिंह, मीटिंग के संयोजक डा. साहिब सिंह संधू, भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, सरकार की बोली सिस्टम की मार झेल रहे टिल्ला प्लाट के किसान कुंदन लाल, कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह सहित अन्य ने कहा कि जो लोग पचास सालों से जमीन बो रहे उनका कुदरती तौर पर जमीनों पर मालिकाना हक बनता है। सरकार को यह हक उन्हें देना चाहिए। जब देश भर में इधर उधर से किसानों के कर्ज माफ करने की खबरें आ रही हैं ऐसे में हरियाणा सरकार के अफसरों का विकास के नाम जमीनों की बोली के रेट बढ़ा देना हैरान करता है। किसानों को उजाड़ने के मंसूबे गढ़े जा रहे हैं और बातें किसानों के हित की की जा रही हैं। जल्द ही किसानों को उनके द्वारा बोई जा रही जमीनों के 99 साला पट्टे दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को भी पंजाब की पूर्व सरकार की तर्ज पर आबादकार पट्टेदार किसानों को उनकी जमीनों की आसान किस्तों पर आलॉटमेंट कर देनी चाहिए। जिससे किसान उजड़ने से बच सके। अगस्त 2012 में कमेटी के गठन के बाद पिहोवा के कुप्पियां प्लाट कराह साहब के किसानों की समस्या को सरकार व प्रशासन के सहयोग से कमेटी द्वारा हल करवाया गया। हरपाल सिंह ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वो किसानों को उजडने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी किसानों से राय मशवरा करके इस मुद्दे पर जल्द ही सरकार से बात करेगी। इस अवसर पर सतपाल मैनेजर, ज्ञान चीका, दलेर सिंह अरनोली, हरबंस सिंह पूर्व सरपंच, कुलदीप सिंह कवारतन, मनजीत सिंह,पाल हरिगढ़, धर्मपाल भूना भी मौजूद रहे।