{"_id":"6aa4690adfe14a47a20de9f3","slug":"200-crore-affected-by-bank-employees-strike-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154962-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 200 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 200 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
- करनाल रोड स्थित बंद पड़ा एसबीआई बैंक। संवाद
कैथल। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण शुक्रवार को जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी 12 सरकारी बैंकों की 89 शाखाओं में कामकाज बंद रहा। हड़ताल के कारण एक दिन में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, आरटीजीएस समेत कई बैंकिंग कार्य नहीं हो सके।
वहीं कई एटीएम में नकदी नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार के बाद दूसरे शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक अब लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का प्रस्ताव है।
-- -- -- --
लोगों को हुई परेशानी
- रणधीर कॉलोनी निवासी रमेश्वर दास फौजी ने बताया कि उन्हें नकदी की जरूरत थी। वह पहले बैंक गए लेकिन हड़ताल के कारण बैंक बंद मिला। इसके बाद करनाल रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे तो वहां भी नकदी नहीं थी। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
- चीका रोड निवासी व्यापारी मोहित गर्ग ने बताया कि उनका खाता पीएनबी में है। उन्हें माल भेजने वाली एजेंसी को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करना था। इसके लिए बैंक पहुंचे तो हड़ताल के कारण बैंक बंद मिला। इससे उनका भुगतान अटक गया और अब अगले दो दिन छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-- -- -- --
बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। धरने की अध्यक्षता हरियाणा बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के जोनल सचिव व पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड कुलदीप धारीवाल ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त स्टाफ की भर्ती करने, बढ़ते कार्यभार को कम करने और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में लगातार काम बढ़ रहा है लेकिन कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है और बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी पीएलआई व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग भी उठाई। धरने पर दीपक कुमार, माया राम, हरीश कक्कड़, अमित कुमार, दिनेश कुमार और प्रदीप सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन ने सरकार और बैंक प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए।
- पर्याप्त संख्या में नई भर्ती की जाएं।
- कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार कम किया जाए।
- पीएलआई व्यवस्था में सुधार कर इसे पारदर्शी बनाया जाए।
- पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए।
- पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों को उचित पेंशन लाभ दिया जाए।