फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 players selected for boxing at the district-level Sports Mahakumbh.

Kaithal News: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग में 20 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 players selected for boxing at the district-level Sports Mahakumbh.
बास्केटबॉल मैच के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद
कैथल। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदर्शन के आधार पर कैथल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। बॉक्सिंग में 20 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। वहीं वुशू की सैंडा और ताओलू स्पर्धाओं की चयन सूची में 30 नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बास्केटबॉल में लड़के और लड़कियों की टीमों का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हुए वुशू सैंडा के पुरुष वर्ग में 48 किलोग्राम में देव, 52 में अंशु, 56 में दीप, 60 में दीप चंद, 65 में विशाल, 70 में निशांत, 75 में कुलदीप, 80 में चेतन और 90 किलोग्राम में विजय कुमार का चयन हुआ है। महिला वर्ग में 48 किलोग्राम में मोहिका शर्मा, 52 में राशिका, 56 में सुमन, 60 में पायल, 65 में महक ढुल, 70 में प्रिया और 75 किलोग्राम में ज्योति देवी चयनित हुई हैं।
विज्ञापन


ताओलू में 14 नाम शामिल
वुशू ताओलू के पुरुष वर्ग में चांगक्वान के लिए श्याम सुंदर, ननक्वान में अभिषेक, दाओशू में योगेश कल्याण, ननगुन में गियान सिंह और तैजीक्वान में अंकित शर्मा का चयन हुआ है। महिला वर्ग में चांगक्वान के लिए सवेरा, ननक्वान में रितु रानी और तैजीक्वान में मोनिका के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पायल, ट्विंकल, राजपति, नीलम, सिमरन और मुस्कान रानी भी विभिन्न इवेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग में 20 खिलाड़ियों का चयन
बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में 50 किलोग्राम में लक्की, 55 में कार्तिक, 60 में योगेश ढांडा, 65 में रूबल ढांडा, 70 में अंकुश, 75 में विमल, 80 में यशविंद्र, 85 में हर्ष, 90 में प्रिंस और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुमित चयनित हुए हैं। वहीं महिला वर्ग में 48 किलोग्राम में निष्ठा, 51 में प्रीति, 54 में पायल, 57 में काजल, 60 में नैंसी, 65 में तान्या, 70 में संजना, 75 में प्रिया, 80 में अंतिम और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अंतिम चंदाना का चयन हुआ है।


बास्केटबॉल में भी टीमें चयनित
बास्केटबॉल में लड़कों और लड़कियों के 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

आज इन खेलों के होंगे मुकाबले
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को बेसबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, क्रिकेट, लॉन टेनिस, कुश्ती और कराटे सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और संबंधित पहचान पत्र सहित जरूरी दस्तावेज लेकर सुबह 8 बजे संबंधित खेल स्टेडियम में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed