{"_id":"5f49413b8ebc3e17644c2451","slug":"20-percent-kaithal-news-knl423066129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला रोजगार कार्यालय में 15 से 20 प्रतिशत तक कम हुई लोगों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रोजगार कार्यालय में 15 से 20 प्रतिशत तक कम हुई लोगों की आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र कुमार
कैथल। कोरोना इफेक्ट में कुछ अच्छी बातें भी सामने आई हैं। जिला परिषद भवन में चल रहे जिला रोजगार कार्यालय में विभागीय कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा पूछी जाने वाली बातों के जवाब लिखकर नोटिस नंबर के अनुसार बाहर चस्पा कर दिए हैं। यदि कोई युवा कुछ पूछने के लिए आता है तो उसे नोटिस का नंबर बता दिया जाता है। कोरोना काल में इस नए प्रयोग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
लॉकडाउन का 15 से 20 प्रतिशत तक प्रभाव पड़ा है। कार्यालय में पंजीकरण करवाने और अन्य कार्यों से आने वाले युवाओं और जिलावासियों की संख्या पहले से 100 से लेकर 150 तक घटी है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान कार्यालय में डीलिंग पूरी तरह से बंद रही। रोजगार कार्यालय में रोजाना 300 से 400 की संख्या में युवा कार्यालय में आ रहे हैं।
साइट नहीं खुलने से बंद रहा अपडेशन का कार्य
शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय में फार्म अपडेट करवाने के लिए आए युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक अपडेटिंग करने वाली सरकारी साइट बंद रही। युवाओं ने काफी इंतजार भी किया, लेकिन जब साइट नहीं चली तो उन्हें बिना काम निपटाए ही वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा उन्हें अगले सप्ताह आकर फार्म अपडेट करवाने की बात कही गई।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए प्रबंध रहे पूरे
कोरोना से बचाव के लिए कार्यालय में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे दिखाई दिए। कार्यालय में विभिन्न कक्षों के दरवाजे पर रस्सियां बांधी गई थी, ताकि लोगों के अनावश्यक प्रवेश को रोका जा सके। कार्यालयों में भी कर्मचारी व अधिकारी मुंह पर मास्क लगाए और कपड़े से ढके दिखाई दिए। इसके अलावा सेनेटाइजर की व्यवस्था भी कार्यालय में मिली। जो युवा अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए आए हुए थे, उनके लिए भी दस्तावेज रखने के लिए दरवाजे के पास बॉक्स रखकर उनमें कागजात रखने का प्रबंध किया गया।
प्रताप गेट से फार्म अपडेट करवाने के लिए पहुंची युवती भावना ने बताया कि साइट बंद थी, इसलिए साइट चलने का इंतजार भी किया। काफी देर तक भी साइट नहीं चली। एक सप्ताह बाद आने की बात कही है।
गांव बाकल सेख्न फार्म जमा करवाने के लिए आए युवक सुनील ने बताया कि वर बेरोजगारी भत्ते से संबंधित फार्म जमा करवाने के लिए आया था। फार्म जमा हो गया। उसे किसी प्रकार की समस्या नहीं आई।
जिला रोजगार कार्यालय सहायक सुरेंद्र ढुल ने बताया कि सामान्य तौर पर साइट लगातार चलती है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोरोना बचाव से संबंधित सभी प्रकार के नियमों का पालन किया जा रहा है।