फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 information received on the number to curb crimes

अपराधों पर अंकुश लगाने वाले नंबर पर मिलीं 20 सूचनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
20 information received on the number to curb crimes
कैथल। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 9053052105 नंबर जारी किया है। गत दो मार्च से जारी किए गए इस नंबर पर 25 मई तक आमजन से 20 सूचनाएं प्राप्त हुई। इन सभी की जांच की गई और इस दौरान महज पांच शिकायतों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अन्य 15 सूचनाएं बेकार साबित हुईं। हालांकि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह वाट्सएप नंबर 9053052105 गुप्त सूचना देने के लिए जारी किया गया है। इसमें अवैध मादक पदार्थ, अवैध असलहा अनुमेशन, देह व्यापार, जुआ, सट्टेबाजी आदि की सूचना दी जा सकती है। प्रवक्ता ने बताया कि 24 घंटे सेवा के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर पुलिस कंट्रोल रूम 100, 112 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 लगातार सेवा में है। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि 9053052105 नंबर केवल गुप्त सूचना देने के लिए है न कि इमरजेंसी सेवा के लिए। आम जनता इस नंबर पर विश्वसनीय सूचना देकर अपराधों पर रोकथाम लगाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की कॉल इस नंबर पर नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed