{"_id":"67608595a12ea15eca0ed0c8","slug":"20-complaints-received-18-resolved-on-the-spot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541227-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईं 20 शिकायतें, 18 का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईं 20 शिकायतें, 18 का मौके पर समाधान
Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम गुरविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी गई। वहीं उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम ने समस्या सुनी। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आठ शिकायतें आई, जिसमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
गुहला एसडीएम कार्यालय में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का मौके पर समाधान किया गया। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर में आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। यह समाधान शिविर जिला स्तर के साथ साथ उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद