फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2 lakh 22 thousand rupees withdrawn from bank consumer's account, case registered

बैंक उपभोक्ता के खाते से हड़पे 2 लाख 22 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
2 lakh 22 thousand rupees withdrawn from bank consumer's account, case registered
शहर की एक कॉलोनी निवासी बैंक उपभोक्ता के खाते से 2 लाख 22 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी निवासी कृष्ण गोपाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि 31 मार्च को उसने अपने बैंक खाता की पासबुक उज्जीवन बैंक कैथल में प्रिंट करवाई थी। इस दौरान उसके बैंक खाते से 2 लाख 22 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से अन्य व्यक्ति रोशन लाल के बैंक खाते में ट्रांसफर होने पाए गए। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होती रही। इसके बाद पेटीएम अकाउंट में ये राशि डाली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक साजिश के तहत उसके बैंक खाता से धोखाधड़ी की गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी रोशन लाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed