फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2.83 lakh fraud in the name of making credit card

क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर की 2.83 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
2.83 lakh fraud in the name of making credit card
कैथल। क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख 83 हजार 362 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 19 निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को उसके पास एक फोन आया कि अगर वह स्लाइस बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो वे बनवा देंगे। उसके बाद उन्होंने स्लाइस बैंक का क्रेडिट कार्ड बना दिया जिसकी लिमिट तीन लाख 57 हजार रुपये की गई। उसी समय उन्होंने पहली बार 62 हजार 544 रुपये 32 पैसे का, दूसरी बार 59 हजार 118, तीसरी बार 60 हजार 154 रुपये का स्लाइस क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर कर मोबिक्विक ऐप के खाते में डाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड खाते से भी पहले 10 रुपये और इसके बाद 91 हजार 115 रुपये भी क्रेडिट एप में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद फिर से 10 हजार रुपये मोबिक्विक ऐप के खाते में डाले गए। पीड़ित ने बताया कि इस बारे में उसे जानकारी तब मिली जब मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस को इसकी शिकायत दी। साइबर क्राइम की टीम ने इस मामले को लेकर जांच की। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसके साथ दो लाख 83 हजार 362 रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फोन किया था, उससे जब दोबारा संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed