फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2.44 lakh help given to the wife of SPO who lost his life in Corona crisis

एसपी ने सौंपी 2 लाख 44 हजार रुपये की नकद राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
2.44 lakh help given to the wife of SPO who lost his life in Corona crisis
07-कैथल। कोरोना बीमारी कारण अपनी जान गंवाने वाले एसपीओ की विधवा को सहायता राशि प्रदान करते हुए एसप? - फोटो : Kaithal
कोरोना योद्धा के तौर पर काम करते हुए कोरोना की चपेट में आने से हुई एसपीओ की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को 2 लाख 44 हजार 900 रुपये नकद सहायता राशि बतौर मदद प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना योद्धा के रुप में कार्य करते हुए कोरोना बीमारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले पुलिस कर्मचारी को तो वापस नहीं ला सकते, परंतु पुलिस विभाग उसके परिजनों की हर प्रकार की संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार 27 जुलाई को कार्यालय में रजनी कालोनी निवासी एसपीओ दलबीर सिंह की विधवा पत्नी को 244900 रुपये नकदी सहायता प्रदान की गई। एसपीओ दलबीर सिंह चौकी अनाज मंडी कैथल में तैनात थे। कोरोना योद्धा के रुप में ड्यूटी करते हुए एसपीओ दलबीर सिंह कोरोना से ग्रस्त हो गए थे। जिसकी सीएमसी अस्पताल हिसार में उपचार के दौरान 5 मई 2021 को मौत हो गई थी। पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा स्वेच्छापूर्वक अंशदान करते हुए यह राशी एकत्रित की गई थी। इस अवसर पर डब्लयूआई लेडी इंस्पेक्टर दर्शना देवी, रीडर एसपी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed