{"_id":"5c85559abdec22145c46d0df","slug":"191552242074-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों की अपने साथी शहीद को श्रद्धांजलि, देशभर से एकत्रित किए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों की अपने साथी शहीद को श्रद्धांजलि, देशभर से एकत्रित किए लाखों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदियन ने शहीद हुए अपने साथी के परिवार को मदद कर दी श्रद्धांजलि
शहीद मनिंदर सिंह के परिवार की मदद के लिए देशभर से एकत्रित किए लाखों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों की संस्था नवोदियन ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवान मनिंदर सिंह के परिवार को सहायता देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। नवोदियन द्वारा संचालित इस ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि उनके ही ग्रुप के किसी मेंबर ने ये पहल की और मदद के लिए ग्रुप में एक मैसेज भेजा गया। हालांकि इस तरह ग्रुप में भेजे गए मैसेज पर लोगों को संदेह भी था किंतु उन्हें समझाकर यकीन दिलाया गया। और ये इत्तेफाक ही था कि शहीद मनिंद्र सिंह भी एक नवोदियन थे। हालांकि ग्रुप मेंबर्स का कहना है कि यदि वे नवोदियन न भी होते तब भी इंसानियत के नाते वो मदद को हाथ आगे बढ़ाते। ग्रुप मेंबर्स के इस जज्बे का परिणाम ये रहा कि धीरे-धीरे करके कुछ ही दिनों में लाखों रुपये की धनराशि इकट्ठी हो गई।
नवोदियन संस्था ने ग्रुप के माध्यम से शहीदों के सम्मान के लिए लाखों रुपये का फंड इकट्ठा किया है। मन की बात नामक इस मुहिम में आनंदमयी प्रियदर्शनी नाम की छात्रा ने फंड संग्रह का बीड़ा उठाते हुए इसे बंगलुरु से मॉनिटर किया और सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर करीब छह लाख रुपये की सहायता राशि एकत्रित की। जिसे शहीद मनिंद्र सिंह के परिवार को मदद स्वरूप दिया जाएगा।
इस अनूठी पहल में मनीष सिंह, शिव शंकर सुकुमार अजमेरा, डॉक्टर गांगाधर सारन, मानसा सिंह, धन बहादुर सुनील गुप्ता, राकेश चौधरी, अनील सेठी, संदीप, चरण सिंह, अकुम आर्य ने भी अपना विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
मन की बात मुहिम को सिरे चढ़ाने का संकल्प लेते हुए हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें नवोदियन पूर्व छात्र संघ व जींद के जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगाकोठी के कई छात्रों ने मिलकर शहीद के परिवार को सहायता देने के लिए धनराशि इकट्ठा की। इनमें प्रधान के तौर पर अजीत आर्य, उप्रधान सीमा देवी व उमेद सिंह बुरा, हेड कैशियर श्रीकृष्ण, महासचिव अमरनाथ किठानिया, लीगल एडवाइजर राजेश बिढ़ाणा, बैच प्रधान हकुमत लांबा, सचिव राजेश मौण मटोरिया व निरेंद्र रेढू, मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने अपनी अहम भूमिका अदा की। नवोदय विद्यालय जींद के पूर्व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कैथल में उस टीम से सदस्यों से मुलाकात की जो गुरदासपुर के शहीद मनजिंदर के परिजनों को सहायता राशि का चेक देने पंजाब जा रहे थे और उन्हें अपनी ओर से इकट्ठा किए गए पैसों का चेक सौंपा।