{"_id":"5c606c0cbdec224af7151aa1","slug":"191549822988-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में न मिले अध्यापक और न मिले विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में न मिले अध्यापक और न मिले विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में नदारद रहे अध्यापक और विद्यार्थी
शिक्षा विभाग ने सक्षम परीक्षा के मद्देनजर छुट्टी के दिन स्कूलों को खोलने के जारी किए थे आदेश
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सक्षम परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर विभाग ने रविवार को छुट्टी होने के बावजूद अध्यापकों व विद्यार्थियों को स्कूल में आने का फरमान जारी किया था। लेकिन रविवार को शहर के अधिकतर स्कूलों में न तो विद्यार्थी मिले और न ही अध्यापक दिखाई दिए। ऐसे विभाग की ओर से जारी किए गए शिक्षा विभाग के आदेश हवा हवाई नजर आई।
रविवार को भी स्कूल लगने की जानकारी के बाद संवाददाता ने शहर में स्थित स्कूलों का दौरा किया। लेकिन इस दौरान एक भी स्कूल ऐसा नहीं मिला जिसमें कोई विद्यार्थी या अध्यापक मिला हो। रविवार को कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, गीता भवन के समीप स्थित राजकीय कन्या स्कूल और गांव पट्टी अफगान स्थित स्कूल में विद्यार्थी और अध्यापकों में से कोई भी नहीं मिला। कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल में केवल एक ही विद्यार्थी मिला। लेकिन यहां पर एक भी अध्यापक नहीं मिला।
सक्षम परीक्षा के तहत दो दिन स्कूलों को खोलने के थे आदेश : शिक्षा विभाग की ओर से 12 फरवरी को ली जाने वाली सक्षम परीक्षा को लेकर दो दिनों तक छुट्टी के बावजूद भी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए थे। जिस पर शनिवार को तो स्कूलों में विद्यार्थी व अध्यापक आए। लेकिन रविवार को विद्यार्थियों के साथ ही अध्यापक भी नदारद रहे।
विज्ञापन
बच्चे नहीं थे तो अध्यापक लौट गए होंगे : अध्यापक संघ के नेता सतबीर गोयत ने कहा कि रविवार को स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किए गए थे। जिसके लिए सुबह अध्यापक स्कूलों में पहुंचे हैं। लेकिन कई स्कूलों में जहां बच्चे नहीं आए तो अध्यापक लौट गए होंगे।
मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दिये थे आदेश : जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्ड़ा ने बताया कि सक्षम परीक्षा को लेकर छुट्टी के दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए थे। इसके बारे में वे ही कुछ बता सकते हैं।