{"_id":"5bfd91dabdec2241a91131e8","slug":"191543344602-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण व अतिक्रमण नपा का कड़ा रुख, जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण व अतिक्रमण नपा का कड़ा रुख, जारी किए नोटिस
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर नोटिस जारी
फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर में अतिक्रमण हटाने व बिना नक्शा पारित करवाए भवन निर्माण करने वाले लोगों के प्रति नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से कड़ा रुख अपनाए हुए है। बीते सप्ताह सड़कों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लोगों विशेषकर व्यापारियों ने छप्पर हटाने के लिए 2 दिन का समय मांगा था।
नगरपालिका प्रशासन ने इस मांग पर सोमवार तक अभियान को स्थगित कर दिया था। अब ऐसे लोगों व व्यापारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिन्होंने सड़क पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण किया हुआ है या बिना स्वीकृति हासिल किए किसी भी प्रकार का निर्माण करवाया हुआ है। सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि नगरपालिका द्वारा पूर्व में दर्जनों लोगों को अवैध निर्माण करवाए जाने संबंधी नोटिस जारी किए हुए हैं। इस बार भी 26 लोगों के नाम नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि इसमें 11 ऐसे व्यक्ति चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण करवाया हुआ है। इसी प्रकार 15 ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण करके चबूतरे आदि बनवाए हुए हैं।