फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में आज सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं 10 हजार कर्मचारी

रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में आज सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं 10 हजार कर्मचारी

Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में आज सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं 10 हजार कर्मचारी
रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में आज सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं 10 हजार कर्मचारी
विज्ञापन

सरकार ने जारी किए आदेश-कोई भी अधिकारी स्वीकार ना करे कर्मचारी का अवकाश
छुट्टी लेने वाले प्रोबेशन पर चल रहे कर्मचारियों को किया जाए बर्खाश्त
सर्वकर्मचारी संघ ने किया रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन
फोटो नंबर-05,40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को जिले के कई विभागों के करीब 10 हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे। वहीं सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि कोई भी अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश स्वीकार ना करे और प्रोबेशन पर चल रहे कर्मचारी यदि अवकाश पर रहते हैं तो उन्हें तुरंत बर्खाश्त कर दिया जाए। कर्मचारियों ने हनुमान वाटिका में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन भी किया।
हरियाणा तालमेल कर्मचारी कमेटी के बैनर तले वीरवार को रोडवेज सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में उन्हें भारतीय किसान यूनियन ने भी समर्थन दिया। सबसे पहले सभी विभाग के कर्मचारी हनुमान वाटिका के पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे जहां उन्होंने मांगो के समर्थन में सीएम के नाम तहसीलदार छोटू राम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान गांधी ने की। जबकि मंच संचालन एसकेएस के जिला सचिव सचिव जरनैल सिंह ने की।
विज्ञापन

आज इन विभागों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल:-रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्यूडी, बीएंडआर, सिचाई विभाग, रोडवेज, एनएचएम, पटवारी व कानूनगो, भाकियू, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, हसला, अध्यापक संघ, वन विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इन सभी विभागों में कार्यरत क्लेरिकल स्टाफ भी इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे। भाकियू नेता सतपाल दिल्लोवाली ने कर्मचारियों को किसानों द्वारा समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर डिपो सचिव महावीर संधू, सुरेश उचाना, जिला सचिव बलवान कुंडू, राजू नेपेवाला, विमल कुमार, अजय पबनावा, हरदीप करोड़ा, नरेंद्र भूरा, सुदेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन भी बिजली कर्मचारियों ने लगाये सरकार विरोधी नारे
फोटो नंबर-23
पूंडरी। बिजली बोर्ड की यूनिट व सभी सब यूनिटों के कर्मचारियों ने चौथे दिन भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता जिले सिंह एमसीसी संदीप कुमार व मंच संचालन दर्शन सिंह सचिव ने किया। यूनिट प्रधान सतबीर सिंह, सचिव राकेश कुमार व वरिष्ट उपप्रधान धर्मपाल जेई ने कहा की हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर हरियाणा स्टेट इलैक्टीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने भी फैसला लिया है कि हरियाणा की इस तानाशाही सरकार के द्वारा रोडवेज को निजी हाथों में बेचा जा रहा है,। राज्य कार्यकारणी में सीताराम, सर्कल सचिव व्रिकम राणा और जिला महासंघ राकेश कोटड़ा व जिला कैशियर कुलदीप सिंह व जगदीश चंद, राम कुमार, जेई बलवान सिंह सलोंकी, प्रधान बलबीर सिंह गुंबर, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, महाबीर सिंह, लाभ सिंह, रोशनलाल, जितेंद्र बाकल, सतबीर सिंह, महेंद्र कुमार, अंकित जेई, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, अंकुर सिंह, राजेश कुमार, चंद्रपाल, सुनिल, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दर्शन सिंह, रजनीश, राजबीर, हंसराज, लाभ सिंह, रोशनलाल व संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
यात्रियों की असुविधा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार: नोदी चीका
गुहला-चीका। युवा मिशन 2019 के संयोजक एव युवा इनेलो नेता नोदी चीका ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगे जायज है भाजपा सरकार अपनी जिद छोड़ बिना देरी किए मांगों को जल्द पूरा करें ताकि आम जनता को राहत मिले। जहां भाजपा सरकार बुलेट ट्रेन चलाने की बात करती थी। लेकिन आज प्रदेश की आम जनता सरकारी बसों से भी वंचित हैं कई दिनों से रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल ने जहां पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने समर्थन देते हुए कहा है। इस अवसर पर जगदेव सीडा, जगसीर भूना, नवदीप सीड़ा, बलराज संधू, दिलबाग आंधली, लक्खा कसौर, लाली टटियाना, लाडी, मनीष खेड़ी, लाडी जागलान, रवि, मिता खरौदी, मलकित दाबा, नछतर सीड़ा, अवतार, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
पिहोवा चौक स्थित हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कार्यालय मे बिजली कर्मचारियों की चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। यूनिट प्रधान ईकबाल सिंह ने बताया कि जब तक सरकार रोडवेज कर्मियों की मांगे नहीं मानती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। सचिव दिलबाग सैनी ने बताया कि सरकार कर्मचारियों का दमन कर रही है। इस अवसर पर शीशपाल, कृष्णकुमार सतीश, ओमप्रकाश, नफेसिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुरू
कैथल। वीरवार को एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप सिंह ने की। कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि एनएचएम परियोजना के तहत लगे कर्मचारियों वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएं, स्थाई सेवा सुरक्षा देना, सरकार द्वारा कर्मचारियों बंद किए गए भत्ते को लागू किया जाए।
आशा वर्कर्स भी लेंगी सामूहिक अवकाश में भाग
कैथल। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य महासचिव सुरेखा ने कहा कि सरकार रोडवेज के आंदोलन को लंबा खींच कर इसे समाप्त की तैयारी में है। रोडवेज का आंदोलन रोडवेज कर्मचारियों की वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की मांगों के लिए आंदोलन नहीं है। यह आंदोलन जनता के लिए सुविधा मुहैया करवाने एवं रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ है। आशा वर्कर यूनियन, हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करती है एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर हड़ताल के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर पुरजोर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रोबेशन पर चल रहे कर्मचारी होंगे बर्खाश्त:-हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के सामुहिक अवकाश के आह्वान के दृष्टिगत यदि कोई प्रोबेशन पर चल रहा कर्मचारी अवकाश लेता है, तो उसे तुरंत बर्खास्त किया जाएगा। डीसी विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुबह 11 बजे एवं सायं 4 बजे उपस्थित रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। किसी भी अधिकारी द्वारा 26 अक्तूबर हेतू किसी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाए तथा ऐसा आवेदन प्राप्त होते हुए तुरंत उसे रद्द करते हुए संबंधित कर्मचारी को सूचित करें। डीएस ढेसी वीरवार सांय प्रदेश भर के एसपी एवं डीसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। डीसी आवश्यक सेवाओं, बिजली, पानी व अन्य सेवाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध करें। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी की भर्ती के लिए नवंबर माह में आयोजित करवाई जाने वाली लिखित परीक्षाओं के बारे में भी जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed