फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्कूलों में खेल को अनिवार्य करने के फैसले से सुधरेंगे खेल के हालात-भाटिया

स्कूलों में खेल को अनिवार्य करने के फैसले से सुधरेंगे खेल के हालात-भाटिया

Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में खेल को अनिवार्य करने के फैसले से सुधरेंगे खेल के हालात-भाटिया
स्कूलों में खेल को अनिवार्य करने के फैसले से सुधरेंगे खेल के हालात-भाटिया
विज्ञापन

कैथल पहुंचे हरियाणा स्पोट्र्स काउंसिल के वाइस चेयरमैन दीप भाटिया ने कहा
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा मानव आयोग के सदस्य व हरियाणा खेल परिषद के वाइस चेयरमैन दीप भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों में खेलों को अनिवार्य किए जाने के फैसले से खेलों की स्थिति में सुधार होगा। इससे बच्चे प्राथमिक स्तर से ही खेल का चयन करेंगे और उन्हें आगे बढने का अवसर मिलेगा। भाटिया शुक्रवार सांय सिप एंड डाइन रेस्तरां में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वे यहां रमाना-रमानी में आयोजित खेल मुकाबले के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। भाटिया ने कहा किहरियाणा खिलाडिय़ों की जन्मस्थली है। देश ही नहीं पूरे विश्व में हरियाणा के खिलाड़ी छाए हुए हैं। खेलों का विकास हो रहा है, लेकिन अभी और भी विकास होना बाकी है। सरकार लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है। वे शुक्रवार को देर शाम पदमा सिटी माल स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हरियाणा सरकार ही खिलाडय़िं को छह करोड़ विजेता राशि देती है। मेडल जितने वाले खिलाडिय़ों के लिए नौकरी का नियम बनाया। आज भी वे खेलों से जुड़े हुए हैं, लेकिन राजनीति से जुड़े हुए नहीं हैं। भाजपा ने खिलाडय़िं के साथ उनके कोच को भी इनाम राशि देना शुरू किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि गांव रमाना रमानी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई है। छह से आठ अक्टूबर तक प्रतियोगिता होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। कबड्डी, कुश्ती, वालीवाल व एथेलेटिक्स के खेल होंगे। विजेताओं को उचित इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। खेलों के आयोजक जगदीप ने बताया कि उनके दादा की याद में प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस मौके पर कोच जसवंत सिंह, कोच चेतन सिंह, सुखबीर चहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed