फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चावल, गेहूं में होने लगे हैं कीड़े, चने व छोले होने लगे हैं खराब

चावल, गेहूं में होने लगे हैं कीड़े, चने व छोले होने लगे हैं खराब

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चावल, गेहूं में होने लगे हैं कीड़े, चने व छोले होने लगे हैं खराब
चावल, गेहूं में लगने लगे हैं कीड़े, चने और छोले हो रहे खराब
विज्ञापन

- वर्कर्स और हेल्परों की हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों में रखा सामान हो रहा है खराब
- जल्द नहीं संभाला गया अनाज तो होगा करोड़ों रुपये का नुकसान

फोटो संख्या-

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी केंद्र गत 19 फरवरी से बंद हैं। उनमें रखा राशन अब खराब होने लगा है। यदि इसे नहीं संभाला गया तो लाखों रुपये का अनाज ना बच्चों के काम का रहेगा और ना ही सरकार के।
आंगनबाड़ी वर्कर्स के दो गुटों में धरना चल रहा है। एक गुट द्वारा 12 फरवरी को तो दूसरे गुट द्वारा 19 फरवरी से धरना शुरू किया गया था। तभी से जिले में करीब 1200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हुए हैं। इन केंद्रों मेें लाखों रुपये का अनाज पड़ा हुआ है। जो अब खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन


चावलों व गेहूं में कीड़े : अमर उजाला ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को खुलवाकर जांच की तो उसमें रखे चावल में कीड़े चलते हुए दिखाई दिए। वहीं गेहूं में सुरसी नजर आ रही है। जो छोले व चने रखे हुए हैं, उनमें सीलन नजर आई। इसी प्रकार से अन्य सामान भी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मीनू के आधार पर बनता है आंगनबाड़ी केंद्रों में खाना
सोमवार को मीठा दलिया
मंगलवार आलू पूरी
बुधवार को मीठे चावल
वीरवार को गुलगुले
शुक्रवार को परांठा
शनिवार को चावल या पुलाव
रविवार को छुट्टी।

आंगनबाड़ी ग्रुप में एक गुट की प्रधान संतरो का इस संबंध में कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। उसमें राशन की क्या स्थिति है, अभी उन्हें जानकारी नहीं हैं। सोमवार से आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिए जाएंगे।


एडीसी पार्थ गुप्ता का कहना है कि जांच करवाई जाएगी कि आंगनबाड़ी केंद्र में राशन की क्या स्थिति है। रिपोर्ट मंगवाई जाएगी कि राशन कहीं खराब तो नहीं हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed