फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश का विकास गुहला से शुरू होगा: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश का विकास गुहला से शुरू होगा: रणदीप सुरजेवाला

Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश का विकास गुहला से शुरू होगा: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस सरकार बनने पर गुहला से शुरू होेगा प्रदेश का विकास : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश व प्रदेश में सरकार होने के बावजूद जिस पार्टी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम करवाने के लिए सेना का सहारा लेना पड़े, ऐसी सरकार के मुखिया को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

वे रविवार को अनाज मंडी चीका में आयोजित जन अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, रमेश गुप्ता, सज्जन सिंह ढुल, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र फौगाट, सुरजीत बैनीवाल ने भी संबोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर साल जाति, धर्म, गांव शहर के नाम पर दंगा करवाती है और फिर उस दंगे को रोकने के लिए सेना का सहारा लेती है। प्रदेश सरकार ने पिछले चार सालों में सेना पर 202 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए बुलाई गई सेना की 180 कंपनियों पर बाइस करोड़ रुपया खर्च आएगा और इसका भुगतान प्रदेश के खजाने से किया जाएगा। रैली करे भाजपा और उसका भुगतान करे प्रदेश की जनता यह कहां का न्याय है। अगर कैथल जिले की जनता ने यहां की चारों विधान सभा सीटें कांग्रेस को जितवाते हैं तो व हरियाणा की चौधर कैथल जिले की चौखट तक लेकर आएंगे। कांग्रेस सरकार आने पर गुहला में घग्गर पार के गांवों के लिए टो-वाल बनाई जाएगी। साथ ही पट्टेदारों से बहुत ही कम पैसा जमा करवा उन्हें जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। रणदीप ने इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा और इनेलो देखने में बेशक दो हों लेकिन ये वास्तव में एक है। ये चुनाव बेशक अलग अलग लड़े, लेकिन कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए चुनाव के बाद भी एक हो जाएंगे। इस मौके पर महिला सैल की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सुरेश गुप्ता, ईश्वर नैन, पूर्व सरपंच ओमपाल राणा, दलबीर सीड़ा, टहल सिंह हरिगढ़, सलिंद्र बाल्मीकि, गुरनाम पीडल, संदीप सीड़ा, मेघ राज प्रजापति, प्रवीन नैन, रामफल नौच, धर्मबीर सिंह, नाहर सिंह संधु, सतबीर भाणा, चेतन चौहान, वीना देशवाल, राकेश खानपुर, इंद्रजीत मदान, बृषपाल राणा, एडवोकेट हाकम सीड़ा, केहर सिंह, पलसर बलबेहड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed