{"_id":"5a4d20ad4f1c1bd1178b4b44","slug":"191515004077-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी एवं कराधान विभाग ने की व्यापारियों व आम ग्राहकों के लिए अनूठी योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी एवं कराधान विभाग ने की व्यापारियों व आम ग्राहकों के लिए अनूठी योजना शुरू
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा व्यापारियों व आम ग्राहकों की सुविधा के दृष्टिगत कंपोजिशन योजना क्रियान्वित की है। जिसके अंतर्गत जिस विक्रेता की सालाना ग्रोस टार्नओवर एक करोड़ 50 लाख रुपये तक की है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत दुकानदार ग्राहकों से कोई भी टैक्स वसूल नहीं कर सकेंगे। उप-आबकारी एवं काराधान आयुक्त एएस कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कम्पोजिशन योजना का लाभ देने के लिए विभाग द्वारा कुछ नियम भी रखे गए है। जिसके अंतर्गत विक्रेता को अपनी बिल बुक पर काम्पोजिशन टैक्सेबल डीलर पर्सन, नोट इलीजबल टू कलैक्ट टैक्स छपवाना होगा। इसके अलावा अपनी दुकान पर 3 बाई 2 का बोर्ड भी लगवाना होगा, जिस पर काम्पोजिशन टैक्सेबल लिखा होगा, तीसरे नियम के अनुसार विक्रेता ग्राहकों से कोई टैैक्स वसूल नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर विभाग द्वारा फलैक्स बोर्ड भी लगवाएं गए हैं, ताकि व्यापारी व आम आदमी इस संदर्भ में जागरूक हों। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने से अब तक 600 लोगों ने इसका लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी दुकानदारों को 3 महीने में इस योजना की रिटर्न भरनी होगी। इस मौके पर उनके साथ विभाग की ई.टी.ओ. अंजू सिंह भी मौजूद रही।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने की व्यापारियों व आम ग्राहकों के लिए अनूठी योजना शुरू
ढेड़ करोड़ की रिटर्न भरने वाले उठा सकेंगे योजना का लाभ
फोटो नंबर- 22
आबकारी एवं कराधान विभाग ने की व्यापारियों व आम ग्राहकों के लिए अनूठी योजना शुरू
ढेड़ करोड़ की रिटर्न भरने वाले उठा सकेंगे योजना का लाभ
फोटो नंबर- 22