{"_id":"5a4d1fcb4f1c1b18758b45b3","slug":"191515003851-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की कीमतें चढ़ीं...किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की कीमतें चढ़ीं...किसानों को राहत
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में धान की कीमतों में इजाफे से किसानों ने राहत की सांस ली है। 1121 किस्म में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी है। उन किसानों को लाभ ज्यादा मिलेगा, जिन्होंने अपनी फसल को रोका हुआ था।
धान के सीजन में 1121 किस्म 3200 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास ही बिकी थी। इसके बाद इसकी कीमतों में कमी आना शुरू हो गई थी। लेकिन अब जब अधिकतर सीजन खत्म हो चुका है तो इसकी कीमतें बढ़ने लगी हैं। बुधवार को 1121 किस्म की कीमतें नई अनाज मंडी में 3400 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास रहीं वहीं गुहला, पूंडरी में भी कीमतें 3400 व इससे अधिक ही रहीं।
मंडी में आढ़ती कृष्ण कुमार ने बताया कि सीजन में जहां 1121 किस्म की कीमतें 3200 रुपये के आस-पास ही थीं, अब इनमें 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से इजाफा हुआ है। काफी किसान अपनी फसल को रोके हुए थे। उन्हें इस समय फसल बेचने में लाभ मिलेगा। बासमती की कीमतें हालांकि 3700 रुपये के आस-पास ही रहीं हैं। मंडी में करीब 40 हजार बोरी की आवक हो रही है।
विज्ञापन
धान की कीमतें चढ़ीं, किसानों को राहत
1121 की कीमतों में 200 रुपये तक बढ़ोतरी
फोटो संख्या-24