फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पेंशन आवेदनों के लिए समाज कल्याण विभाग ने लगाया शिविर

पेंशन आवेदनों के लिए समाज कल्याण विभाग ने लगाया शिविर

Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पेंशन आवेदनों के लिए समाज कल्याण विभाग ने लगाया शिविर
पेंशन आवेदनों के लिए समाज कल्याण विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। ब्लाक में नवंबर माह के चौथे मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने अपनी पेंशन लगवाने के लिए लोगों ने फार्म जमा करवाये। समाज कल्याण विभाग के सहायक सुरेश कुमार ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी कैथल के दिशा निर्देश में पेंशन के फार्म जमा करवाने के लिए यह शिविर लगाया गया है। विभाग की ओर से खंड सीवन में माह के दो बार इस प्रकार का शिविर लगाया जाता है जोकि प्रथम और चौथे मंगलवार को लगाया जाता है। सुरेश कुमार ने बताया कि जिन भी लोगों ने अपने फार्म अटल सेवा केंद्र पर ऑनलाइन करवाये होते हैं वह अपने फार्म इस शिविर में पहुंच कर जमा करवा सकते हैं। यह शिविर इसलिए लगाया जाता है ताकि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें सीवन ब्लाक में पात्र लोग अपनी पेंशन के फार्म जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। आज के शिविर में बुढ़ापा पेंशन के 24 फार्म, विधवा पेंशन के 13 फार्म, दिव्यांग पेंशन के 3 फार्म और निराश्रित बच्चों की पेंशन के 5 फार्म, एक फार्म लाडली, जमा करवाये गए। इस शिविर के आयोजन में समाज सेवी वसन्दा राम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed